Shirdi News: गुरुपूर्णिमा उत्सव पर भक्तों ने साईं चरणों में चढ़ाया 6.31 करोड़ रुपए का दान

गुरुपूर्णिमा उत्सव पर भक्तों ने साईं चरणों में चढ़ाया 6.31 करोड़ रुपए का दान
  • तीन दिनों में 3 लाख से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने किए साईं समाधि के दर्शन
  • दिल खोलकर किया दान
  • कुल दान राशि - 6,31,31,362 रुपए

Shirdi News. शिर्डी में आयोजित तीन दिवसीय गुरुपूर्णिमा उत्सव के दौरान साईं भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति से भरपूर गुरुदक्षिणा अर्पण की है। साईं चरणों में कुल 6 करोड़ 31 लाख 31 हजार 362 रुपये का दान अर्पित किया गया है। देशभर से आए श्रद्धालुओं ने साईं की झोली में दिल खोलकर दान किया है| ऐसी जानकारी साईबाबा संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरख गाड़ीलकर ने सोमवार को साईं संस्थान के सभागृह में आयोजित पत्रकार परिषद में दी है|गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने शिर्डी पहुंचकर साईं समाधि के दर्शन किए।

इस तरह प्राप्त हुआ दान

दक्षिणा पेटी से प्राप्त - 1 करोड़ 88 लाख 08 हजार 194

दान काउंटर से प्राप्त - 1 करोड़ 17 लाख 84 हजार

पेड पास और अन्य दान से प्राप्त - 55 लाख 88 हजार 200

डिजिटल माध्यम (डेबिट/क्रेडिट कार्ड, ऑनलाइन, चेक, मनी ऑर्डर) से प्राप्त - 2 करोड़ 5 लाख 76 हजार 626

सोना (668 ग्राम) - 57 लाख 87 हजार 925

चांदी (800 ग्राम) - 5 लाख 85 हजार 879

कुल दान राशि - 6,31,31,362

साईं भक्तों की इस अद्वितीय श्रद्धा से अर्पित यह गुरुदक्षिणा समाजसेवा, धार्मिक व सेवा कार्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी। गाडीलकर ने बताया कि इस निधि का उपयोग स्वास्थ्य, शिक्षा, भोजन व्यवस्था और जरूरतमंदों की सहायता के लिए किया जाएगाउत्सव के दौरान संस्थान की व्यवस्थाएं – सुरक्षा, निवास, भोजन और परिवहन – अत्यंत सराहनीय रहीं और भक्तों की सेवा में कोई कमी नहीं रखी गई।


Created On :   14 July 2025 7:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story