हत्या: घर में पैसे न देने से पुत्र ने ले ली शराबी पिता की जान

घर में पैसे न देने से पुत्र ने ले ली शराबी पिता की जान
आत्महत्या दिखाकर पुलिस को किया गुमराह

डिजिटल डेस्क, वडनेर। कुएं में 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने के मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। घटना आत्महत्या की होने की प्राथमिक बात सामने आयी थी। परंतु पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला होने की पुष्टि हुई। पिता की शराब की लत और घर में पैसे न देने से गुस्साए पुत्र ने मित्र की मदद से पिता की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव कुएं में डाल दिया था। मामले में वडनेर पुलिस ने मृतक के पुत्र सहित उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। अरुण गुलाबराव काचोले (55) मृतक का नाम है।

मिली जानकारी के अनुसार 7 नवंबर को आजनसरा निवासी अरुण गुलाबराव काचोले (55) रात के समय सिंचाई करने के लिए जाने की बात कहकर घर से निकल गए थे। परंतु वापस नहीं लौटे। परिजनों ने खोजबीन करने पर उनका कहीं भी पता नहीं चला। 9 नवम्बर को उनका पुत्र विनोद अनूप काचोले (35) को खेत में कपास बिन रहे मजदूरों का कॉल आया। बताया कि, उनके पिता अरुण कुएं में गिरे पड़े हैं। जिससे पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। मृतक अरुण काचोले नशेडी होने से नशे में कुएं में गिरने से तथा कुएं का पत्थर व लोहे का एंगल सिर पर लगने से पानी में डूबने के कारण मृत्यु होने की शिकायत पुत्र विनोद ने वडनेर पुलिस थाना में दी थी। जिससे आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया था। परंतु इस प्रकरण की जांच करने पर यह मृत्यु आकस्मिक नहीं बल्कि साजिश होने का संदेह था। जिससे स्थानीय अपराध दल व वडनेर पुलिस ने गंभीरता से जांच की। जिसमें मृतक का पुत्र विनोद काचोले को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ करने पर उसने ही अपने दोस्त नीतेश उर्फ टिंकू मनोहर चाफले (30) के साथ मिलकर नशे में धुत पिता की हत्या करने की बात कबूल की।

इस तरह से दिया वारदात को अंजाम : मृतक अरुण काचोले 7 नवम्बर को नशे में थे। जिससे आरोपी पुत्र विनोद काचोले अपने दोस्त नीतेश चाफले के साथ खेत में गया। पिता शराब के नशे में हमेशा गलीगलौज करने से तथा फसल उत्पादन का पैसा घर में नहीं देने से स्पिंकलर के पाइप सिर पर मारकर हत्या कर दी। कुछ समय बाद सबृूत नष्ट करने के उद्देश्य से शव काे कुएं में फेंक दिया।

एक वर्ष पहले से ही जेल से बाहर आया था मृतक : मिली जानकारी के अनुसार मृतक अरुण काचोले ने अपने छोटे पुत्र की हत्या की थी। वो एक वर्ष पूर्व ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। लेकिन शराब का आदी हाेने से हमेशा गालीगलौज कर लोगों को और परिजनों को परेशान करता रहता था। बड़े पुत्र ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

Created On :   11 Nov 2023 12:58 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story