वर्धा: दिल्ली के गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेगी वर्धा की संस्कृति पेटकर

दिल्ली के गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेगी वर्धा की संस्कृति पेटकर
  • गणतंत्र दिवस परेड
  • परेड में हिस्सा लेगी वर्धा की संस्कृति पेटकर

डिजिटल डेस्क, वर्धा. दिल्ली के राजपथ भवन पर आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के लिए जानकीदेवी बजाज विज्ञान महाविद्यालय की छात्रा संस्कृति गजानन पेटकर का चयन किया गया है। संस्कृति पेटकर यह बी.एस.सी फाइनल वर्ष की छात्रा है। राजपथ भवन पर गणतंत्र दिवस परेड में नागपुर विद्यापीठ व वर्धा जिले से चयन हुई वह एकमेव छात्रा है। छात्रा संस्कृति के पिता गजानन पेटकर ने देश के पूर्व सैनिक के रूप में आर्मी में सेवा दी है। फिलहाल वे वर्धा के पुलिस विभाग में कार्यरत है। वहीं संस्कृति की माता नंदा गजानन पेटकर यह पूर्व सैनिक बैंक की संचालिका है।

संस्कृति ने अपने चयन होने का श्रेय अपने माता-पिता तथा जानकीदेवी बजाज विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य पी.वी. टेकाडे, एन.एस.एस. के शिक्षक पी.बी. भोयर, एम.जी. इंगले व अन्यों को दिया है। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के राजपथ भवन पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदि गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी। संस्कृति के इस चयन के लिए जय पवनसूत हनुमान मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी सहित सभी स्तर से उसका अभिनंदन किया है।

Created On :   20 Dec 2023 12:58 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story