घटना: वर्धा. साथी को पड़ा दिल का दौरा तो महिला ने भी गटक लिया जहर, दोनों की मौत

वर्धा. साथी को पड़ा दिल का दौरा तो महिला ने भी गटक लिया जहर, दोनों की मौत
  • झोपड़ी बनाकर रहते थे साथ-साथ
  • कुछ देर में एक-एक कर दोनों ने तोड़ा दम
  • मध्यप्रदेश के खरगौन जिले से आकर बटाई से कर रहे थे खेती

डिजिटल डेस्क, तलेगांव श्यामजीपंत(वर्धा)। तलेगांव श्यामजीपंत थाना क्षेत्र में आनेवाले वर्धमनेरी के बटाई पर खेत लेकर वहीं झोपड़ी डालकर रहनेवाले 57 वर्षीय किसान की दिल का दौरान पड़ने से मृत्यु होने पर इससे आहत होकर 53 वर्षीय महिला ने भी जहर गटककर अपनी जान दे दी। मृतकों के नाम मूल रूप से मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के ग्राममेहरे निवासी भुनिया नित्रिया जमरे (57) व खरगोन जिले के गुलगांव निवासी कड़वीबाई अमरसिंह शिंदे(53) होकर वे वर्तमान में वर्धमनेरी में रह रहे थे। इस प्रकरण में तलेगांव पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

यह घटना 30 मई को घटी। जिसकी शिकायत फरियादी पड़ोसी डेचा फेरांग सोलंकी ने तलेगांव श्यामजीपंत को दी। साथ ही मृतक भुनिया का पुत्र प्रेमलाल जमरे व कड़वीबाई का पुत्र मुकेश को फोन पर जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस नेघटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया। इस मामले में तलेगांव श्यामजीपंत पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वर्धमनेरी निवासी सुरेश आत्माराम वाघपैजन के पास आठ एकड़ खेत है। गत दो माह पूर्व मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के ग्राममेहरे निवासी भुनिया जमरे ने खेत बटाई पर लिया था। वो कड़वीबाई अमरसिंह शिंदे के साथ दो माह से उसी खेत में झोपड़ी डालकर रह रहेे थे। 30 मई को कड़वीबाई ने फरियादी पड़ोसी डेचा फेरांग सोलंकी को जोर-जोर से आवाज लगायी। जिससे डेचा सोलंकी ने क्या हुआ, ऐसा कहते ही कड़वीबाई ने बताया कि, भुनिया जमरे मर गया है। इसकी खबर फरियादी ने आसपास के किसानों को देकर सब उनके खेत में पहुंच गए।

जहां भुनिया खटियां पर मृतावस्था में था। घटना की जानकारी दूसरे किसान को देने के लिए फरियादी व उनके साथ आये लोग सुकलाल सोलंकी के खेत गए। उस वक्त कड़वीबाई अकेली थी, परंतु जब वो लौटे तब कड़वीबाई उलटियां कर रही थी। उसने जहरीली दवा प्राशन करने की बात बताई। परंतु किसी के पास भी वाहन नहीं होने से वे उसे अस्पताल नहीं ले जा सके। जिससे कुछ समय में ही कड़वीबाई की भी मौत हो गई। घटना की जानकारी तुरंत तलेगांव श्यामजीपंत पुलिस को दी गई। इस प्रकरण में तलेगांव श्यामजीपंत ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की हैं।


Created On :   1 Jun 2024 12:56 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story