Arni News: ग्रामसेवक की करंट लगने से मौत, सड़क हादसे में एक ने तोड़ा दम - दूसरा घायल

ग्रामसेवक की करंट लगने से मौत, सड़क हादसे में एक ने तोड़ा दम - दूसरा घायल

Arni News. मुबारक नगर निवासी गजानन लक्ष्मण राव इंगले की बापुनगर स्थित निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से मौत हो गई। वो वहां पानी डालने गए थे। घटना की जानकारी उनकी पत्नी ने पुलिस को दी। जिसके बाद आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 37 साल के इंगले झापरवाड़ी ग्राम के ग्रामविकास अधिकारी के तौर पर कार्यरत थे, वे अपने पिता की मौत के बाद अनुकंपा पर लगे थे। गजानन का मकान बन रहा है। सुबह साढ़े आठ बजे दीवाल पर पानी डालने गए थे। लेकिन करंट की चपेट में आकर वो पोर्च मे गिर गये थे। वहां कार्य कर रहे मंगल मिस्त्री ने गजानन के परिजन को जानकारी दी। पत्नी पूनम और पड़ोसी घटनास्थल पर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टर ने जांच बाद मृत घोषित किया। वे अपने पीछे 2 बच्चों को छोड़ गए, जिनमें एक बेटा दूसरी बेटी है।



दो दोपहिया की आपस में भिड़ंत, एक की मौत - एक घायल

इसके अलावा बिती रात 11 बजे दो दोपहिया वाहनों में टक्कर हो गई। 33 वर्ष के घोनसरा निवासी कालुराम दत्ता खुडे की मौत हो गई। तो दूसरा जखमी हुआ है। मृतक के भाई ने आर्णी थाने में शिकायत दर्ज की है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। कालुराम वर्धा जाने के लिए निकले थे। जिसके बाद रात को पता चला कि उनका एक्सीडेंट हो गया। सरपंच पृथ्वीराज मंगू चव्हाण ने घर आकर जानकारी दी। उन्हें गंभीर चोटें आईं थी। मृतक के भाई ज्ञानेश्वर दत्ता खुडे ने थाने में मामला दर्ज कराया, जिसकी जांच चल रही है।

Created On :   23 Jun 2025 7:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story