यवतमाल: भैंस से टकराई थी बाइक, हादसे के बाद रात भर गड्‌ढे में पड़े रहे युवकों के शव

भैंस से टकराई थी बाइक, हादसे के बाद रात भर गड्‌ढे में पड़े रहे युवकों के शव
  • मित्र को छोड़ने जा रहा था युवक
  • हादसे में दोनों की गई जान

डिजिटल डेस्क, झरी (यवतमाल). दोपहिया पर सवार होकर दो दोस्त रात में गांव जा रहे थे। उस समय दोपहिया भैंस से टकरा गई। इसके बाद दोनों सड़क किनारे एक गड्‌ढे में जा गिरे। यह हादसा किसी के ध्यान में नहीं आया। रात भर वहीं पड़े रहने के कारण रात में ही उनकी घटनाथल पर ही मौत हो गई। यह घटना मंगलवार की मध्यरात्रि गणेशपुर-हिवरदरा गांव के बीच घटी। तेज रफ्तार दोपहिया के सामने अचानक भैंस आ जाने से यह हादसा हुआ। मृतकों के नाम वणी तहसील के मोहदा निवासी गणेश कैलास टेकाम (18) और तेजापुर निवासी रोहित मरस्कोल्हे (19) बताए जाते हैं। गणेश 12वीं की परीक्षा दे रहा था। पेपर होने के बाद उसने दोस्त की दोपहिया नंबर एमएच 49 एएक्स 2895 ली और मां के गांव वेलाबाई जाता हूं यह कहकर रोहित के साथ मंगलवार की रात 11 बजे गांव जाने निकला। दोस्त को तेजापुर छोड़ने के लिए जाते समय रास्ते में गणेशपुर-हिवरदरा के पास अचानक सामने भैंस आ जाने से उनकी दोपहिया भैंस से टकरा गई। इस हादसे के बाद दोनों सड़क किनारे एक गड्‌ढे में जा गिरे। इस हादसे का पता बुधवार की सुबह चला वरना उनकी जान बचाई जा सकती थी। बुधवार सुबह यह घटना सामने आई है। दोनों के सिर को गंभीर चोट आने से उनकी मौत हो गई। बुधवार सुबह जानकारी मिलते ही मुकुटबन के थानेदार संतोष मनवर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

दूध लाने घर से निकली युवती को ट्रक ने उड़ाया

उधर विर्धा में दूध लाने के लिए दोपहिया से निकली युवती की ट्रक की टक्कर में मौत हो गई। घटना 5 मार्च की बताई जा रही है। मृतक की शिनाख्त वैष्णवी गिरीश डांगे (17) के तौर पर हुई। रामनगर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। जानकारी के अनुसार कारला रोड के सावजी नगर निवासी कक्षा 11वीं की छात्रा वैष्णवी डांगे मंगलवार को एमएच 32 एएए 6564 क्रमांक की दोपहिया लेकर दूध लाने के लिए दूध डेयरी पर दूध लाने के लिए निकली। कुछ समय बाद परिसर के युवाओं ने उसके परिजनों को वैष्णवी हादसे में घायल होने की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही वैष्णवी के पिता गिरीश व अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। जहां वैष्णवी गंभीर अवस्था में पड़ी हुई थी। उसे तुरंत सेवाग्राम अस्पताल में ले जाया गया। परंतु डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। वैष्णवी दोपहिया से मुख्य मार्ग पार करने का प्रयास कर रही थी। उस वक्त तेज गति से आनेवाले एमएच 26 बीई 4108 क्रमांक के ट्रक ने उसे टक्कर मारी। हादसा इतना भीषण था कि वैष्णवी के कमर के नीचे का हिस्सा पूरी तरह से निष्क्रिय हो गया। उसकी दोपहिया डिवाइडर पर पड़ी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही रामनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आगे की जांच रामनगर पुलिस कर रही हैं।

Created On :   7 March 2024 2:08 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story