मर्डर: चाय के बहाने घर में बुलाकर पुलिस पटेल की हत्या

चाय के बहाने घर में बुलाकर पुलिस पटेल की हत्या
पिता को बचाते हुए पुत्र घायल

डिजिटल डेस्क, कलंब(यवतमाल) । कलंब तहसील के ग्राम खुदानपुर में चाय पिलाने के बहाने घर में बुलाकर पुलिस पटेल की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी। पिता को बचाने गया पुत्र भी घायल हो गया। मृतक का नाम खुदानपुर निवासी राजेश नानाजी कोल्हे(50) बताया गया है। आरोपी की पहचान खुदानपुर निवासी विजय खुडसंगे(59) के तौर पर हुई है। मृतक के पुत्र अनिकेत कोल्हे(22) की शिकायत पर से कलंब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी अनुसार शुक्रवार की सुबह 11 बजे फरियादी अनिकेत घर के सामने मोटरसाइकिल धो रहा था, तभी उसके पिता राजेश कोल्हे एक युवक के साथ बात कर रहे थे। दौरान आरोपी ने फरियादी के पिता राजेश को चाय के बहाने घर ले जाकर तेजधार चाकू से हमला किया। पिता की चीख-पुकार सुनकर पुत्र अनिकेत उसके दोस्त के साथ आरोपी के घर में दौड़ते गया। तब उक्त आरोपी मृतक पर चाकू से वार कर रहा था। तभी पिता को बचाने के लिए गए अनिकेत के हाथ पर चाकू लगनेे से वो भी घायल हो गया। जिसके बाद दोनों ने राजेश को गंभीर स्थिति में कलंब ग्रामीण अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने राजेश को मृत घोषित किया। पति-पत्नी के विवाद में मध्यस्थता की बात पर गुस्साए आरोपी विजय ने चाय के बहाने बुलाकर राजेश कोल्हे की हत्या करने की बात पुलिस में दी शिकायत में कही गई है। उक्त शिकायत पर से कलंब पुलिस ने आरोपी विजय खुडसंगे के खिलाफ भादंवि की धारा 302, 324 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिक जांच थानेदार दीपमाला भेंडे के मार्गदर्शन में चल रही है।

Created On :   11 Nov 2023 12:47 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story