कोहली की करामात: विराट कोहली की फिल्डिंग देख हैरान हुए आनंद महिंद्रा, बोले- 'सर न्यूटन कहा हैं आप..'

विराट कोहली की फिल्डिंग देख हैरान हुए आनंद महिंद्रा, बोले- सर न्यूटन कहा हैं आप..
  • विराट कोहली की फिल्डिंग देख हैरान हुए आनंद महिंद्रा
  • विराट कोहली की फिल्डिंग को लेकर शेयर किया पोस्ट
  • बाउंड्री लाइन पर विराट कोहली ने बचाया था छक्का

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला कल खेला गया। बैंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में डबल सुपर ओवर खेलने के बाद भारतीय टीम ने जीत हासिल की। इस बेहद ही टक्कर के मुकाबले में पूर्व कप्तान विराट कोहली पहली ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। लेकिन बल्ले से फेल होने वाले विराट ने बेहद ही अहम मौके पर अपनी जबरदस्त फिल्डिंग से अहम योगदान दिया। विराट कोहली के इस फिल्डिंग एफर्ट की खूब चर्चा हो रही है। यहां तक कि महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा विराट के इस एफर्ट को देखकर हैरान हो गए।

विराट की छलांग देख आनंद महिंद्रा हैरान

दरअसल, अफगानिस्तान की पारी के 17वें ओवर वॉशिंग्टन सुंदर की गेंद पर करीम जनात ने लेग साइड में एक हवाई शॉर्ट खेला। लेकिन बाउंड्री लाइन पर खड़े विराट कोहली ने चिते जैसी छलांग लगाकर एक छक्के को केवल एक रन में तब्दील कर दिया। विराट के इस एफर्ट को देखकर सभी लोग हैरान रह गए थे। अब विराट के इस एफर्ट को देखकर आनंद महिंद्रा ने भी एक पोस्ट किया। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, "हैलो, आइजैक न्यूटन? क्या आप एंटी ग्रैविटी फैनोमेनन के लिए फिजिक्स के एक नए नियम को डिफाइन करने में हमारी मदद कर सकते हैं?" आनंद महिद्रा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विराट का एफर्ट देख फैंस भी हुए कायल

विराट कोहली ने अपने इस हैरतअंगेज फिल्डिंग एफर्ट से हर एक व्यक्ति को हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर विराट के इस एफर्ट की खूब चर्चा हो रही है। यहां तक की इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने भी विराट की इस अद्भूद फिल्डिंग का वीडियो शेयर किया है। इसके अलावा अन्य सोशल मीडिया यूजर्स भी विराट के इस कारनामे को देखकर अलग-अलग रिएक्शन्स दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "विराट कोहली ने अकल्पनीय और अवास्तविक काम किया है।" जबकि दूसरे यूजन ने लिखा, "न्यूटन, कोहली से मिलिए, जहां फिजिक्स के लॉ का टाइम आउट हो जाता है और क्रिकेट के लॉ हावी हो जाते हैं।"

Created On :   18 Jan 2024 1:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story