Virat Kohli on RCB Parade Stampede: 'पूरी तरह से टूट गया हूं..कहने को शब्द नहीं हैं', बेंगलुरु हादसे पर आया विराट कोहली का रिएक्शन

पूरी तरह से टूट गया हूं..कहने को शब्द नहीं हैं, बेंगलुरु हादसे पर आया विराट कोहली का रिएक्शन
  • बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली ने जताया दुख
  • सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
  • हादसे में 11 लोगों की हुई मौत

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ पर आरसीबी के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर आरसीबी फ्रेंचाइजी का स्टेटमेंट शेयर करते हुए लिखा कि इस हादसे के बाद मैं पूरी तरह टूट गया हूं और मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं।

आरसीबी ने जारी किया स्टेटमेंट

वहीं इस हादसे पर दुख जताते हुए कहा, 'आज दोपहर टीम के इंतजार में बेंगलुरु में लोगों की भीड़ के बारे में मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से सामने आई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से हम बहुत दुखी हैं। सभी की सुरक्षा और भलाई हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। आरसीबी दुखद मौत पर शोक व्यक्त करता है और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है। स्थिति से अवगत होने के तुरंत बाद, हमने तुरंत अपने कार्यक्रम में बदलाव किया और स्थानीय प्रशासन के मार्गदर्शन और सलाह का पालन किया। हम अपने सभी समर्थकों से आग्रह करते हैं कि कृपया सुरक्षित रहें।'

क्या बोले आईपीएल चेयरमैन?

इस मामले में चेयरमैन अरुण धूमल ने भी प्रतिक्रिया दी। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। आज बेंगलुरु में जिस बात का जश्न मनाया जाना था, दुर्भाग्य से आज उसी बात का शोक मनाया जा रहा है। हमें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि इस तरह का कोई आयोजन किया जा रहा है। यदि भविष्य में इस तरह के आयोजन की योजना बनाई जाती है, तो उचित व्यवस्था की जानी चाहिए जो लोग स्टेडियम के अंदर बैठे थे, उन्हें इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।"

'स्टेडियम की क्षमता 35 हजार, लेकिन वहां 3 लाख...'

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने इस हादसे पर कहा, "ऐसा नहीं होना चाहिए था और हमें इतनी बड़ी भीड़ की उम्मीद नहीं थी। स्टेडियम की क्षमता 35,000 है लेकिन वहां 3 लाख से अधिक लोग थे। (स्टेडियम के) गेट तोड़ दिए गए। हम इस घटना के लिए माफी मांगते हैं। हम तथ्य जानना चाहते हैं और एक स्पष्ट संदेश देना चाहते हैं।"

Created On :   5 Jun 2025 12:32 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story