IND Vs NZ 3rd ODI: बेकार गई विराट कोहली की शतकीय पारी, 41 रन से इंदौर वनडे हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 2-1 से जीती सीरीज

बेकार गई विराट कोहली की शतकीय पारी, 41 रन से  इंदौर वनडे हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 2-1 से जीती सीरीज
न्यूजीलैंड ने इंदौर वनडे में भारतीय टीम को 41 रन से हरा दिया। 338 रन का टारगेट चेज कर रही टीम इंडिया 46 ओवर में 296 रन पर सिमट गई। इस तरह न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया। यह इंदौर में भारत की पहली हार है और न्यूजीलैंड की भारत में पहली वनडे सीरीज विजय।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। न्यूजीलैंड ने इंदौर वनडे में भारतीय टीम को 41 रन से हरा दिया। 338 रन का टारगेट चेज कर रही टीम इंडिया 46 ओवर में 296 रन पर सिमट गई। इस तरह न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया। यह इंदौर में भारत की पहली हार है और न्यूजीलैंड की भारत में पहली वनडे सीरीज विजय।

विराट का शानदार शतक

338 रन के टारगेट का पीछा कर रही भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के 4 विकेट 71 रन पर आउट हो गए। रोहित शर्मा 11 रन, कप्तान शुभमन गिल 23 रन, उपकप्तान श्रेयस अय्यर 3 और केएल राहुल 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। संकट में फंसी टीम इंडिया को विराट कोहली ने निकाला। उन्होंने पहले नीतीश कुमार रेड्डी और फिर हर्षित राणा के साथ अहम साझेदारी कीं और टीम को शर्मनाक हार से बचाया।

विराट कोहली ने 124 रन की पारी खेली। यह वनडे में उनका 54वां और ओवरऑल 85वां शतक है। कोहली के अलावा नीतीश कुमार रेड्डी ने 53 और हर्षित राणा ने 52 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड की तरफ से जाकारी फ़ॉल्क्स और क्रिस्टियन क्लार्क ने 3-3 विकेट झटके।

डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने खेलीं शतकीय पारियां

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रही न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाए। टीम की तरफ से डेरिल मिचेल ने 137 और ग्लेन फिलिप्स ने 106 रन की पारियां खेलीं। दोनों के बीच 219 रन की साझेदारी हुई। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए। दोनों ने 3-3 विकेट झटके। वहीं, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिच हे (विकेटकीपर), जैक फॉल्क्स, काइल जैमिसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैडन लेनोक्स।

Created On :   18 Jan 2026 9:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story