IPL 2026: IPL के वो 5 धुरंधर बल्लेबाज, जिन्होंने सबसे कम गेंदों पर जड़ा अर्धशतक, जानें लिस्ट में किसका नाम सबसे ऊपर

IPL के वो 5 धुरंधर बल्लेबाज, जिन्होंने सबसे कम गेंदों पर जड़ा अर्धशतक, जानें लिस्ट में किसका नाम सबसे ऊपर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी लीग IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) के अब तक 18 सीजन हो चुके हैं। इस लीग के 19वें सीजन की शुरूआत 28 मार्च से होने जा रही है। IPL 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। यह धमाकेदार ओपनिंग मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम से शुरू होगा। आइए इसके पहले हम उन खिलाड़ियों के बारे में जान लेते हैं, जिन्होंने सबसे कम गेंदों पर फिफ्टी लगाई है।

यशस्वी जायसवाल

आईपीएल (IPL) के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के नाम है। उन्होंने 11 मई 2023 को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेलते हुए सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।

रोमारियो शेफर्ड

IPL में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज रोमारियो शेफर्ड हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सिर्फ 14 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 378. 57 का था। दूसरे स्थान पर सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों में शेफर्ड, केएल राहुल और पैट कमिंस भी शामिल हैं।

के एल राहुल

रोमारियो शेफर्ड के अलावा के एल राहुल भी सिर्फ 14 गेंदों पर फिफ्टी लगा चुके हैं। उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तेज अर्धशतक लगाया था।

पैड कमिंस

पैड कमिंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से खेलते यह रिकार्ड बनाया था। उन्होंने 2022 में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ खेलते हुए सिर्फ 14 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी। यह कारनामा कमिंस ने पुणे के मैदान पर किया था।

यूसुफ पठान

यूसुफ पठान ने IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से खेलते हुए सबसे तेज फिफ्टी (अर्धशतक) लगाई थी। उन्होंने 24 मई 2014 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ईडन गार्डन्स में महज 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था।

Created On :   19 March 2026 5:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story