IPL 2026: बुमराह से लेकर चहल तक, लंबे समय तक टीम में रहकर किसने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट, जाने इस सूची में पहला नाम किसका

बुमराह से लेकर चहल तक, लंबे समय तक टीम में रहकर किसने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट, जाने इस सूची में पहला नाम किसका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन की शुरूआत होने में अब सिर्फ 10 दिनों का समय बचा है। इस लीग की शुरूआत वर्ष 2008 में हुई थी तब से लेकर अब तक साल दर साल कई रिकॉर्ड बने हैं और कई टूटे भी हैं। वहीं, टीम को जीत की दहलीज तक ले जाने में सिर्फ बल्लेबाजों का ही नहीं गेंदबाजों का भी अहम रोल होता है। इसी बीच हम ऐसे गेंदबाजों की तलाश कर रहे हैं, जिन्होंने लंबे समय तक एक ही टीम में रहते हुए सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। तो आईए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने यह कारनामा कर एक रिकॉर्ड बना दिया।

किसने लिए सबसे ज्यादा विकेट

IPL की इस सूची में सबसे बड़ा नाम सुनील नरेन का है। वह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से लंबे समय तक जुड़े रहे हैं। उन्होंने 2012 से-2025 तक किसी एक टीम के लिए खेतले हुए 192 विकेट लिए हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह। वह लंबे समय से मुंबई इंडियंस (MI) की ओर खेलते हुए अब तक 183 विकेट ले चुके हैं।

लसिथ मलिंगा

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा। उन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए 170 विकेट लिए थे। हालांकि मलिंगा अब संन्यास ले चुके हैं।

भुवनेश्वर कुमार

IPL की इस सूची में भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार चौथे नंबर पर हैं। वह लंबे समय तक सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के साथ जुड़े रहे हैं। इस दौरान टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने 157 विकेट लिए हैं।

सुनील नरेन - 192 विकेट - कोलकाता नाइट राइडर्स

जसप्रीत बुमराह - 183 विकेट - मुंबई इंडियंस

लसिथ मलिंगा - 170 विकेट - मुंबई इंडियंस

भुवनेश्वर कुमार - 157 विकेट - सनराइजर्स हैदराबाद

रवींद्र जडेजा - 143 विकेट - चेन्नई सुपर किंग्स

ड्वेन ब्रावो - 140 विकेट - चेन्नई सुपर किंग्स

युजवेंद्र चहल - 139 विकेट - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू

Created On :   19 March 2026 7:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story