CSK Squad IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को IPL की शुरुआत से पहले ही मिला बड़ा झटका! बाहर हुआ टीम का ये दमदार प्लेयर, जानें क्या है वजह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स को IPL 2026 शुरू होने से पहले ही बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। टीम के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इससे टीम की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं। इसी वजह से वह पूरे सीजन में नहीं खेल पाएंगे। फिलहाल टीम ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन नए खिलाड़ी की तलाश जारी है।
यह भी पढ़े -आईपीएल 2026 'कोई जरूरत हो तो बताना', एलएसजी में पक्के दोस्त बने ऋषभ पंत और अर्जुन तेंदुलकर
डेथ ओवर स्पेशलिस्ट की कमी
एलिस को टीम में खास तौर पर डेथ ओवर में गेंदबाजी के लिए शामिल किया गया था। ऐसे में उनका बाहर होना CSK के लिए बड़ी परेशानी बन सकता है। उनकी गैरमौजूदगी में अब मैट हेनरी को प्लेइंग इलेवन में ज्यादा मौके मिलने की संभावना है।
शानदार रहा है टी20 रिकॉर्ड
नाथन एलिस का टी20 करियर काफी अच्छा रहा है। उन्होंने करीब 186 मैचों में 231 विकेट लिए हैं। वहीं इंटरनेशनल टी20 में भी 36 मैचों में 55 विकेट अपने नाम किए हैं। ये आंकड़े दिखाते हैं कि वह एक भरोसेमंद विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
यह भी पढ़े -IPL के वो 5 धुरंधर बल्लेबाज, जिन्होंने सबसे कम गेंदों पर जड़ा अर्धशतक, जानें लिस्ट में किसका नाम सबसे ऊपर
CSK का तेज गेंदबाजी आक्रमण
CSK के पास अब भी तेज गेंदबाजी के कई ऑप्शंस हैं। टीम में मैट हेनरी, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी और खलील जैसे गेंदबाज शामिल हैं। इसके अलावा ऑलराउंडर के रूप में शिवम दुबे, जेमी ओवर्टन, अंशुल कंबोज और जाक फाउल्केस भी जरूरत पड़ने पर तेज गेंदबाजी कर सकते हैं।
क्या है चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड?
चेन्नई सुपर किंग्स के स्क्वॉड में ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, एमएस धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवर्टन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, संजू सैमसन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, अकील होसेन, मैट हेनरी, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान और जैकरी फॉल्के को जगह मिल सकती है।
Created On :   19 March 2026 7:30 PM IST












