IPL 2026: मुंबई इंडियंस का मास्टर स्ट्रोक, शार्दुल ठाकुर के बाद इस आक्रमक बल्लेबाज को गुजरात से ट्रेड

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आईपीएल 2026 से पहले 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने शानदार ट्रेड डील की है। टीम ने 'ट्रेड गेम' में बड़ा फैसला लेते हुए वेस्टइंडीज के तूफानी बैटर शेरफान रदरफोर्ड को गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर लिया है। बता दें कि आईपीएल 2025 में गुजरात ने रदरफोर्ड को 2.6 करोड़ में खरीदा था। मुंबई ने 2.6 करोड़ रुपये देकर उन्हें खरीद लिया है।
कैसा रहा था प्रदर्शन?
रदरफोर्ड ने आईपीएल के पिछले सीजन में गुजरात के लिए 13 मैचों में 291 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 160 रहा था। इससे पहले वो आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं।
रदरफोर्ड दूसरे खिलाड़ी हैं जिसे मुंबई इंडियन ने ट्रेड किया है। उनसे पहले फ्रेंचाइजी ने शार्दुल ठाकुर को लखनऊ सुपर जायंट्स से ट्रेड किया था। फ्रेंचाइजी ने आज शाम ही इसकी पुष्टि की थी। मुंबई ने शार्दुल को 2 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया है।
यह भी पढ़े -ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ रूका, पहला डे-नाईट टेस्ट हुआ, ईडन गार्डन में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
रदरफोर्ड का टी20 करियर
रदरफोर्ड के टी20 करियर पर नजर डालें तो वेस्टइंडीज के लिए उन्होंने 44 मैच खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से करीब 138 के स्ट्राइक रेट से 588 रन निकले हैं। उन्होंने टी20 के साथ वेस्टइंडीज के लिए 19 वनडे मैच भी खेले हैं, जिनमें उनके नाम 656 रन दर्ज हैं। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 1 शतक और 9 अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं आईपीएल की बात करें तो उन्होंने 23 मैच खेले हैं और इनमें 397 रन बनाए हैं।
इस खिलाड़ी को मुंबई से ट्रेड कर सकती है लखनऊ
इस बीच खबर आई है कि मुंबई अपनी टीम के युवा बल्लेबाज अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ के साथ ट्रेड कर सकती है। दरअसल, तेंदुलकर की फीस अभी 30 लाख है, जिससे लखनऊ सुपर जायंट्स के पर्स पर कोई खास इफेक्ट नहीं पड़ेगा।
Created On :   13 Nov 2025 8:40 PM IST












