रणजी ट्रॉफी 2024: रिकॉर्ड 42वीं बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीती मुंबई, फाइनल मुकाबले में विदर्भ को थमाई 169 रनों की करारी शिकस्त

रिकॉर्ड 42वीं बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीती मुंबई, फाइनल मुकाबले में विदर्भ को थमाई 169 रनों की करारी शिकस्त
  • रिकॉर्ड 42वीं बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीती मुंबई
  • फाइनल मुकाबले में विदर्भ को दी 169 रनों से मात
  • चौथी पारी में 538 रनों का पीछा कर रही थी विदर्भ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय क्रिकेट से सबसे बड़े घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी 2023-24 को उसकी विजेता टीम मिल चुकी है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में मुंबई की टीम ने रिकॉर्ड 42वीं बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मुंबई की टीम ने विदर्भ को 169 रनों से करारी शिकस्त थमाई। इसके साथ ही मुंबई की टीम आठ साल बाद एक बार फिर से रणजी ट्रॉफी की विजेता बनी है। जबकि विदर्भ का तीसरी बार रणजी ट्रॉफी जीतने का सपना अधूरा रह गया।

चौथी पारी में विदर्भ ने दिखाया दम

इस खिताबी मुकाबले की चौथी पारी में मुंबई की टीम ने विदर्भ के सामने 538 रनों का विशालकाय लक्ष्य रखा था। लेकिन विदर्भ की टीम ने महज 133 रनों के स्कोर पर अपना चार बल्लेबाजों को गवां दिया था। जिसके बाद कप्तान अक्षय वाडकर पहले अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर (73 रन) ने पांचवें विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी निभाकर टीम की पारी संभाली। जबकि नायर के पवेलियन लौटने के बाद कप्तान वाडकर ने हर्ष दुबे के साथ छठवें विकेट लिए 130 रनों की शानदार साझेदारी निभाकर विदर्भ को इस खिताबी मुकाबले में बनाए रखा।

मुंबई के गेंदबाजों की शानदार वापसी

दोनों बल्लेबाजों ने आज सुबह मुकाबले के पांचवें दिन पहले सेशन में कमाल की बल्लेबाजी की। लेकिन दिन के दूसरे सेशन में मुंबई के गेंदबाजों ने धमाकेदार अपनी टीम की धमाकेदार वापसी कराई। विदर्भ के कप्तान वाडकर (102 रन) शतकीय पारी खेल पवेलियन लौट गए। कप्तान के आउट होने के बाद महज पांच ओवरों में विदर्भ ने एक के बाद एक चार बल्लेबाजों को गवां दिया। विदर्भ की टीम अपनी दूसरी पारी में 368 रनों पर सिमट गई और मुंबई ने खिताबी मुकाबला अपना नाम कर लिया। मुंबई की ओर से तनुश कोटियन ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए।

खिताबी मुकाबले का हाल

पहली पारी मुंबई: 224 रन (शार्दुल ठाकुर: 75 रन)

दूसरी पारी विदर्भ: 105 रन (यश राठौर: 27 रन)

तीसरी पारी मुंबई: 418 रन (मुशीर खान: 136 रन)

चौथी पारी विदर्भ: 368 रन (अक्षय वाडकर: 102 रन)

Created On :   14 March 2024 8:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story