मौजूद नहीं है धोनी का सही विकल्प - पूर्व चयनकर्ता जगदाले

Dhonis correct option is not present says Sanjay Jagdale
मौजूद नहीं है धोनी का सही विकल्प - पूर्व चयनकर्ता जगदाले
मौजूद नहीं है धोनी का सही विकल्प - पूर्व चयनकर्ता जगदाले
हाईलाइट
  • चयन समिति को धोनी के भविष्य के बारे में धोनी से कर लेना चाहिए बात - जगदाले
  • धोनी एक बेहतरीन खिलाड़ी
  • उन्होंने हमेशा भारतीय टीम के लिए निस्वार्थ क्रिकेट खेला है - संजय जगदाले
  • भारतीय टीम के पास विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में धोनी हैं उपयुक्त - संजय जगदाले

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विश्वकप के बाद से भारतीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी के संन्यास की खबरें लगातार आ रहीं हैं। क्रिकेट के पूर्व दिग्गजों से लेकर देश की कई हस्तियों ने धोनी के संन्यास पर अपने विचार व्यक्त किये हैं। इसी बीच पूर्व चयनकर्ता संजय जगदाले ने कहा कि भारतीय टीम के पास 38 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज का सही विकल्प तुरंत मौजूद नहीं है, लेकिन चयन समिति को धोनी से मिलकर भविष्य के बारे में उनके मन की बात जान लेना चाहिए।

संजय जगदाले ने कहा, "धोनी एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, उन्होंने हमेशा भारतीय टीम के लिए निस्वार्थ क्रिकेट खेला है। मेरे अनुसार अभी भारतीय टीम के पास विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में धोनी का उपयुक्त विकल्प मौजूद नहीं है।" जगदाले ने कहा, "वर्ल्ड कप के दौरान धोनी टीम की जरूरत और मैच की परिस्थिति के अनुसार ही खेल रहे थे। सेमीफाइनल के दौरान भी धोनी सही रणनीति से बल्लेबाजी कर रहे थे। दुर्भाग्य से वह निर्णायक क्षणों में आउट हो गए।" बता दें कि वर्ल्ड कप सेमीफीइनल में धोनी मैच के 48वें ओवर की तीसरी गेंद पर रन आउट हो गये थे और भारतीय टीम को हार का सामना करते हुए वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा था।

जगदाले ने धोनी का बचाव करते हुए कहा है कि "यह कहना बेहद गलत होगा कि धोनी एक क्रिकेटर के रूप में चूक गए हैं। 38 साल की उम्र में किसी भी खिलाड़ी से उम्मीद नहीं की जा सकती कि वह उसी ऊर्जा और आक्रामकता के साथ खेलेगा, जैसा वह अपनी युवावस्था में खेलता था।"

जगदाले ने कहा, "अपने संन्यास के बारे में फैसला करने के लिये हालांकि धोनी खुद परिपक्व हैं, लेकिन चयनकर्ताओं को उनसे मिलकर पता करना चाहिए। जिस तरह सचिन तेंदुलकर के संन्यास से पहले उनसे बात की गई थी, उसी तरह धोनी से बात कर पता करना चाहिए कि भविष्य को लेकर उनके दिमाग में क्या चल रहा है।"

भारतीय टीम के भविष्य को लेकर जगदाले के अनुसार विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में ऋषभ पंत को लगातार मौके दिये जाने चाहिए। जगदाले ने जोर देकर कहा है कि, पंत को विश्व कप से पहले ही भारत की वन डे टीम में धोनी के साथ शामिल किया जाना चाहिए था। धोनी के साथ खेलकर पंत बहुत कुछ सीख सकते थे।

Created On :   19 July 2019 1:40 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story