क्रिकेट: पूर्व सेलेक्टर रोजर बिन्नी ने कहा- धोनी का बेस्ट समय अब गुजर चुका है, उनकी फिटनेस भी नहीं रही पहले जैसी

Former BCCI selector roger binny Said, MS Dhoni has lost a bit of fitness, is past his best
क्रिकेट: पूर्व सेलेक्टर रोजर बिन्नी ने कहा- धोनी का बेस्ट समय अब गुजर चुका है, उनकी फिटनेस भी नहीं रही पहले जैसी
क्रिकेट: पूर्व सेलेक्टर रोजर बिन्नी ने कहा- धोनी का बेस्ट समय अब गुजर चुका है, उनकी फिटनेस भी नहीं रही पहले जैसी

डिजिटल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सेलेक्टर रोजर बिन्नी ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। बिन्नी ने कहा कि, अब समय आ गया है कि धोनी युवाओं के लिए रास्ता बनाए। उन्होंने कहा बहुत से युवा खिलाड़ी टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए तैयार हैं। बिन्नी ने स्पोर्ट्सकीड़ा पर बातचीत के दौरान यह बात कही है।  

धोनी का सर्वश्रेष्ठ वक्त अब गुजर चुका है
बिन्नी ने कहा, पिछले कुछ सीजन से धोनी को देखकर लगता है कि, उनका सर्वश्रेष्ठ वक्त अब गुजर चुका है। अपनी ताकत और समझदारी से हारे हुए मैच को जिताने की क्षमता भी खो चुके हैं। साथ ही युवाओं को मोटिवेट करने की बात भी अब उनमें पहले जैसी नहीं रही। वे अपनी पहले जैसी फिटनेस भी खो चुके हैं। वहीं दूसरी ओर इस समय काफी युवा प्लेयर आ रहे हैं। सच कहूं तो उनका बेस्ट समय निकल चुका है। हालांकि वे खुद इस बारे में फैसला करने के लिए सक्षम हैं।

धोनी सीनियर खिलाड़ियों का काफी सम्मान करते हैं
बिन्नी 2012 में इंडिया टीम के सेलेक्टर थे। तब धोनी टीम के कप्तान थे। बिन्नी ने कहा, वे मैदान पर रहते थे। हमें उन्हें वह टीम देना होती थी, जो वे चाहते थे। इसके लिए वे मांग नहीं करते थे। उनके साथ काम करना अच्छा रहा। कभी किसी बात को लेकर हमारे बीच कोई झगड़ा या बहस नहीं हुई। बिन्नी ने बताया, धोनी सीनियर खिलाड़ियों का भी काफी सम्मान करते हैं। उनकी बातों को मानते हैं। धोनी डाउन टू अर्थ हैं। धोनी आकर चर्चा करते थे और बताते थे कि वह क्या चाहते हैं।


 

Created On :   1 Aug 2020 9:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story