क्रिकेट: गंभीर ने कहा- अगर IPL नहीं हुआ तो धोनी का टीम इंडिया में वापसी करना मुश्किल

Gautam Gambhir Said, If IPL doesnt happen, it will be difficult for MS Dhoni to make comeback
क्रिकेट: गंभीर ने कहा- अगर IPL नहीं हुआ तो धोनी का टीम इंडिया में वापसी करना मुश्किल
क्रिकेट: गंभीर ने कहा- अगर IPL नहीं हुआ तो धोनी का टीम इंडिया में वापसी करना मुश्किल

डिजिटल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा, अगर इस साल IPL नहीं हुआ तो महेंद्र सिंह धोनी का टीम इंडिया में वापसी करना बहुत ही मुश्किल है। धोनी ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच जुलाई 2019 में वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। तब से उन्होंने कोई क्रिकेट नहीं खेला है। सुनील गावस्कर और कपिल देव जैसे दिग्गज पहले ही कह चुके हैं कि, धोनी के लिए इतने लंबे समय के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करना मुश्किल हो रहा है। 

उम्मीद की जा रही थी कि, वह इस साल IPL में एक्शन में नजर आएंगे। लेकिन कोरोनावायरस के कारण IPL के साथ-साथ धोनी भविष्य भी अब खतरे में दिखाई दे रहा है। धोनी की टीम इंडिया में वापसी का रास्ता IPL ही माना जा रहा है। अगर IPL इस साल नहीं होता है, तो धोनी के लिए वापसी करना बहुत मुश्किल हो जाएगा। 

यह खबर भी पढ़ें - क्रिकेट: धोनी खेल चुके अपना आखिरी मैच, अब टीम इंडिया में वापस नहीं लौटेंगे माही

केएल राहुल ले चुके हैं टीम में धोनी की जगह
38 साल के गंभीर ने कहा, पिछले एक या डेढ़ साल से धोनी क्रिकेट से दूर हैं, तो उन्हें फिर किस आधार पर चुना जाए। वहीं उन्होंने कहा, मेरे हिसाब से केएल राहुल धोनी के रिप्लेसमेंट के रूप में वनडे में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जाहिर तौर पर राहुल की कीपिंग धोनी की तरह अच्छी नहीं है, लेकिन अगर आप टी 20 क्रिकेट के हिसाब से देख रहे हैं, तो राहुल एक शानदार खिलाड़ी हैं। वह नंबर 3 या 4 पर भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। 

यह खबर भी पढ़ें - क्रिकेट: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल के 2 से 3 सीजन खेल सकते हैं धोनी ! इस महान क्रिकेटर ने किया दावा

धोनी की टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद कम
गंभीर ने कहा, अगर IPL नहीं होता है, तो धोनी की टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद कम ही है। आखिरकार आप भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, इसलिए जो भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है और टीम को मैच जीता सकता है। उसे ही टीम के लिए खेलना का मौका देना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि, रिटायरमेंट धोनी का व्यक्तिगत निर्णय है। हालांकि, उनके पूर्व साथी और टेस्ट विशेषज्ञ वीवीएस लक्ष्मण को लगता है कि, धोनी IPL खेलना जारी रख सकते हैं।

Created On :   13 April 2020 10:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story