- ED ने दो चीनी नागरिकों चार्ली पेंग और कार्टर ली को मनी लांड्रिंग के आरोप में किया गिरफ्तार
- कोरोना संकट और जलवायु परिवर्तन पर चर्चा के लिए ब्रिटेन ने जी 7 नेताओं को बुलाया
- पीएम मोदी गुजरात के केवडिया में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आठ ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी
- मध्य प्रदेश में आज नहीं लगेगी कोरोना वैक्सीन, सोमवार को फिर शुरू होगी वैक्सीनेशन ड्राइव
- राजस्थान: जालौर में यात्रियों से भरी बस से टच हुआ बिजली का तार, कई लोगों के मौत की आशंका
India vs Australia Live Score, 3rd Test, Day 4: भारत को जीत के लिए 309 की जरूरत और ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट

हाईलाइट
- ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 407 रन का टारगेट दिया। जवाब में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 2 विकेट पर 98 रन बना लिए हैं।
- जीत के लिए अभी भी 309 रन की जरूरत है।
- कप्तान अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा नाबाद हैं।
डिजिटल डेस्क, सिडनी। भारत ने यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का अंत अपनी दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 98 रनों के साथ किया है। वह आस्ट्रेलिया द्वारा रखे गए 407 रनों को हासिल करने से अभी 309 रन दूर है। दिन का खेल खत्म होने तक चेतेश्वर पुजारा 9 और कप्तान अजिंक्य रहाणे 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 338 रन बनाए थे। भारत अपनी पहली पारी में 244 रन ही बना सकी थी। दूसरी पारी में आस्ट्रेलिया 94 रनों की बढ़त के साथ उतरी थी। मेजबान टीम ने दूसरी पारी छह विकेट के नुकसान पर 312 रनों पर घोषित कर भारत को मजबूत लक्ष्य दिया।
भारत ने शुभमन गिल और रोहित शर्मा के विकेट खोए हैं। गिल ने 64 गेंदों पर 31 रन बनाए। रोहित ने 98 गेंदों का सामना करते पांच चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए। आस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड और पैट कमिंस ने एक-एक विकेट लिए।
टीम इलेवन
भारत: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, विल पुकोव्स्की, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, कैमरून ग्रीन, टिम पेन (विकेटकीपर और कप्तान), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड।
4 टेस्ट की सीरीज 1-1 से बराबरी पर
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर है। सिडनी मैच के बाद दोनों टीम के बीच सीरीज का आखिरी टेस्ट ब्रिस्बेन में 15 जनवरी को खेला जाएगा। एडिलेड में खेल गए पहले डे-नाइट टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद मेलबर्न में बॉक्सिंग-डे टेस्ट भारत ने 8 विकेट से अपने नाम किया था।
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी
Batsmen | Dismissals | Runs | Balls | Fours | Sixes |
---|---|---|---|---|---|
David Warner | lbw b Ashwin | 13 | 29 | 1 | 0 |
Will Pucovski | c (sub) Saha b Siraj | 10 | 16 | 2 | 0 |
Marnus Labuschagne | c (sub) Saha b Saini | 73 | 118 | 9 | 0 |
Steve Smith | lbw b Ashwin | 81 | 167 | 8 | 0 |
Mathew Wade | c (sub) Saha b Saini | 4 | 11 | 1 | 0 |
Cameron Green | c (sub) Saha b Bumrah | 84 | 132 | 8 | 4 |
Tim Paine | not out | 39 | 52 | 6 | 0 |
Total: 312-6 in 87 Overs | |||||
Bowlers | Overs | Maiden | Runs | Wicket | |
Jasprit Bumrah | 21 | 4 | 68 | 1 | |
Mohammed Siraj | 25 | 5 | 90 | 1 | |
Navdeep Saini | 16 | 2 | 54 | 2 | |
R Ashwin | 25 | 1 | 95 | 2 |
इंडिया की पहली पारी
Batsmen | Dismissals | Runs | Balls | Fours | Sixes |
---|---|---|---|---|---|
Rohit Sharma | c & b Hazlewood | 26 | 77 | 3 | 1 |
Shubman Gill | c Geen b Cummins | 50 | 101 | 8 | 0 |
Cheteshwar Pujara | c Paine b Cummins | 50 | 176 | 5 | 0 |
Ajinkya Rahane | b Cummins | 22 | 70 | 1 | 1 |
Hanuma Vihari | runout (Hazlewood) | 4 | 38 | 0 | 0 |
Rishabh Pant | c Warner b Hazlewood | 36 | 67 | 4 | 0 |
Ravindra Jadeja | not out | 28 | 37 | 5 | 0 |
R Ashwin | runout (Cummins/Labuschagne | 10 | 15 | 2 | 0 |
Navdeep Saini | c Wade b Starc | 4 | 13 | 0 | 0 |
Jasprit Bumrah | runout (Labuschagne) | 0 | 2 | 0 | 0 |
Mohammed Siraj | c Paine b Cummins | 6 | 10 | 1 | 0 |
Total: 244-100 in 100.4 Overs | |||||
Bowlers | Overs | Maiden | Runs | Wicket | |
Mitchell Starc | 19 | 7 | 61 | 1 | |
Josh Hazlewood | 21 | 10 | 43 | 2 | |
Pat Cummins | 21.4 | 10 | 29 | 4 | |
Nathan Lyon | 31 | 8 | 87 | 0 | |
Marnus Labuschagne | 3 | 0 | 11 | 0 | |
Cameron Green | 5 | 1 | 12 | 0 |
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी
Batsmen | Dismissals | Runs | Balls | Fours | Sixes |
---|---|---|---|---|---|
Will Pucovski | lbw b Saini | 62 | 110 | 4 | 0 |
David Warner | c Pujara b Siraj | 5 | 8 | 0 | 0 |
Marnus Labuschagne | c Rahane b Jadeja | 91 | 196 | 11 | 0 |
Steve Smith | runout (Jadeja) | 131 | 226 | 16 | 0 |
Mathew Wade | c Bumrah b Jadeja | 13 | 16 | 2 | 0 |
Cameron Green | lbw b Bumrah | 0 | 21 | 0 | 0 |
Tim Paine | b Bumrah | 1 | 10 | 0 | 0 |
Pat Cummins | b Jadeja | 0 | 13 | 0 | 0 |
Mitchell Starc | c Gill b Saini | 24 | 30 | 2 | 1 |
Nathan Lyon | lbw b Jadeja | 0 | 3 | 0 | 0 |
Josh Hazlewood | not out | 1 | 6 | 0 | 0 |
Total: 338-10 in 105.4 overs | |||||
Bowlers | Overs | Maiden | Runs | Wicket | |
Jasprit Bumrah | 25.4 | 7 | 66 | 2 | |
Mohammed Siraj | 25 | 4 | 67 | 1 | |
R Ashwin | 24 | 1 | 74 | 0 | |
Navdeep Saini | 13 | 0 | 65 | 2 | |
Ravindra Jadeja | 18 | 3 | 62 | 4 |
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।