भारत ने टेस्ट क्रिकेट में हासिल की सबसे बड़ी जीत, न्यूजीलैंड को 372 रनों से हराया

भारत vs न्यूजीलैंड भारत ने टेस्ट क्रिकेट में हासिल की सबसे बड़ी जीत, न्यूजीलैंड को 372 रनों से हराया
हाईलाइट
  • भारत ने न्यूजीलैंड को 372 रनों से हराया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चले रहे भारत और और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरिज के फाइनल मुकाबले में भारत ने अपने नाम ​जीत दर्ज करा ली है। भारत ने न्यूजीलैंड को 372 रनों से हराकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। टीम इंडिया ने मुंबई टेस्ट के चौथे दिन एक घंटे से भी कम समय में न्यूजीलैंड के पांचों विकेट अपने नाम की। दूसरी पारी में भारत की तरफ से अश्विन और जयंत यादव दोनों ने चार-चार विकेट झटके। 

अश्विन ने हेनरी निकल्स को आउट कर दिया है और न्यूजीलैंड 167 रन पर ढेर हो गई। इस तरह भारत ने इस सीरीज को अपने नाम ​कर लिया है। भारत यह टेस्ट मैच 372 रनों से जीता है। देखा जाए तो टेस्ट क्रिकेट में भारत की यह रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत है। बता दें कि पहला टेस्ट मैच ड्रा पर खत्म हुआ था।

भारत अब जीत से केवल 2 विकेट दूर है। इसी बीच न्यूजीलैंड ने अपनो 9 वां विकेट भी खो दिया है। 

भारत को एक और बड़ी सफलता मिली और जयंत यादव ने पांच रन के अंदर ही न्यूजीलैंड के चौथे खिलाड़ी को पवेलियन भेज दिया है। सोमेरविले ने एक रन के स्कोर पर मयंक को कैच थमा दिया। इस तरह न्यूजीलैंड ने 8 किवट के नुकसान पर अब तक सिर्फ 165 रन ही जोड़ पाए। 

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को बड़ी शिखस्त दी है। जयंत यादव ने तीन रन के अंदर तीन कीवियों को पवेलियन भेज दिया है। उन्होंने एक ही ओवर में काइल जेमीसन और टिम साउदी को खाता ही नहीं खोलने दिया।

भारत ने चौथे दिन का खेल आगे बढ़ाया और पहला ओवर जयंत यादव ने डाला। न्यूजीलैंड की ओर से रचिन रविंद्र और हेनरी निकोल्स क्रीज पर हैं। यहां न्यूजीलैंड ने 46 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना पाए हैं। 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज (06 दिसंबर, सोमवार) चौथा दिन है। तीसरे दिन की समाप्ति पर भारत मजबूत स्थिति में रहा था और जीत के लिए टीम इंडिया को सिर्फ 5 विकेट हासिल करना है। वहीं न्यूजीलैंड जीत से 400 रन दूर है।

न्यूजीलैंड प्लेइंग-XI 
टॉम लाथम (कप्तान), विल यंग, डेरिल मिशेल, रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, काइल जैमीसन, टिम साउथी, विलियम सोमरविले और एजाज पटेल।

भारत प्लेइंग-XI
विराट कोहली (कप्तान) मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, श्रेयस अय्यर, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज

Created On :   6 Dec 2021 5:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story