- Dainik Bhaskar Hindi
- Cricket
- India vs South Africa 2nd Test Day-2: IND VS SA, Live Updates, Live Commentary, Live Score, Virat Kohli, Faf du Plessis
दैनिक भास्कर हिंदी: IND VS SA 2nd: दूसरे दिन साउथ अफ्रीका का स्कोर 36/3, भारत 565 रन से आगे

हाईलाइट
- भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में खेला जा रहा है
- भारत ने पहली पारी 5 विकेट पर 601 रन बनाकर घोषित की, कोहली ने नाबाद 254 रन बनाए
- दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 36/3, भारत 565 रन से आगे
- कोहली ने टेस्ट करियर में 7वां दोहरा शतक लगाया, ऐसा करने वाले दुनिया के छठे और पहले भारतीय खिलाड़ी बने
डिजिटल डेस्क, पुणे। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने शुक्रवार को दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 36 रन बनाए हैं। थिउनिस डी ब्रुईन 20 और एनरिच नोर्त्जे 2 रन बनाकर नाबाद हैं। सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर 6 रन और एडेन मार्कराम बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद टेम्बा बवुमा 8 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए उमेश यादव ने 2 और शमी ने 1 विकेट लिया।
A good day on the field for #TeamIndia with SA on 36/3 at Stumps on Day 2. Umesh picks 2, Shami gets 1. Join us tomorrow for action from Day 3 #INDvSA @Paytm pic.twitter.com/KRth2PazQO
— BCCI (@BCCI) 11 October 2019
इससे पहले भारत ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी 5 विकेट के नुकसान पर 601 रन पर घोषित की थी। कप्तान विराट कोहली 254 रनों पर नाबाद लौटे। रवींद्र जडेजा (91) जैसे ही आउट हुए कोहली ने पारी घोषित करने का फैसला किया। कोहली ने अपने टेस्ट करियर का अब का सबसे बड़ा व्यक्तिगत योग बनाया।
कोहली ने अपनी नाबाद पारी में 336 गेंदों का सामना कर तीन चौके और दो छक्के मारे। जडेजा ने 104 गेंदों का सामना किया। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए। इन दोनों के अलावा मयंक अग्रवाल ने 195 गेंदों पर 16 चौके और दो छक्कों की मदद से 108 रनों की पारी खेली। उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 59 और चेतेश्वर पुजारा ने 58 रनों का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका के लिए कगिसो रबादा ने तीन, केशव महाराज और सेनुरान मुथुसामी ने 1-1 विकेट लिया।
अपनी पारी के दौरान कोहली ने टेस्ट करियर में अपना 7वां दोहरा शतक लगाया। वे ऐसा करने वाले वे दुनिया के छठे और पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रिकी पोंटिंग, जावेद मियांदाद, युनिस खान, मर्वन अटापट्टू को पीछे छोड़ दिया है।
What a player!@imVkohli brings up his 7th Double Hundred #INDvSA pic.twitter.com/vDgOIRhNOW
— BCCI (@BCCI) 11 October 2019
कोहली ने टेस्ट में 7000 रन भी पूरे कर लिए हैं। वे कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उनसे पहले सर डॉन ब्रैडमैन ने 6 दोहरे शतक लगाए थे। कोहली ने टेस्ट करियर का 26वां शतक लगाया। वे अतंरराष्ट्रीय क्रिकेट में 40 शतक लगाने वाले पहले भारतीय और दुनिया के दूसरे कप्तान बन गए। इस मामले में विश्व स्तर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने 41 शतक लगाए
All hail, #KingKohli
— BCCI (@BCCI) 11 October 2019
7000 career Test runs #INDvSA pic.twitter.com/RBqQovcpQ6
इसी के साथ उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी गैरी सोबर्स और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ की बराबरी कर ली है। कोहली ने सबसे ज्यादा शतक के मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक (25) को पीछे छोड़ दिया। दूसरी ओर रहाणे ने टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक लगाया। कोहली ने 10 पारियों के बाद शतक लगाया है। उन्होंने पिछला शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में दिसंबर 2018 में लगाया था। तब उन्होंने 123 रन की पारी खेली थी।
विराट और रहाणे ने चौथे विकेट के लिए 178 रन की साझेदारी की थी। दोनों के बीच किसी भी विकेट के लिए ये 10वीं शतकीय साझेदारी थी। इसके बाद रविंद्र जडेजा ने कोहली के साथ पांचवें विकेट के लिए 225 रन साझेदारी की।
इससे पहले गुरुवार को पहले बल्लेबाजी करते भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में 85.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 273 रन बनाए थे। कप्तान कोहली 63 और अजिंक्य रहाणे 18 रन बनाकर नाबाद रहे थे। विराट ने टेस्ट करियर का 23वां अर्धशतक पूरा किया था।
सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने 16 चौके और 2 छक्कों की मदद से 108 रन की शतकीय पारी खेली थी। मयंक ने टेस्ट करियर का दूसरा शतक लगाया। मयंक का साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार दूसरा शतक भी है। दूसरे विकेट के लिए मयंक और पुजारा ने शतकीय साझेदारी की थी। इसके बाद पुजारा 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर पवेलियन लौटे। पुजारा ने करियर का 22वां अर्धशतक लगाया। पिछले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले रोहित शर्मा 14 रन बनाकर आउट हुए थे। साउथ अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने 3 विकेट झटके थे।
टीमें
भारत: रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), रविंद्र जडेजा, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी।
साउथ अफ्रीका: डीन एल्गर, एडेन मार्कराम, थिउनिस डी ब्रुईन, टेम्बा बवुमा, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान, क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), सेनुरान मुथुसामी, वर्नोन फिलैंडर, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिच नोर्त्जे।
स्वास्थ्य योजना: आरोग्य संजीवनी पॉलिसी खरीदने के 6 फ़ायदे
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आरोग्य संजीवनी नीति का उपयोग निस्संदेह कोई भी व्यक्ति कर सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह बिल्कुल सस्ती है और फिर भी आवेदकों के लिए कई गुण प्रदान करती है। यह रुपये से लेकर चिकित्सा व्यय को कवर करने में सक्षम है। 5 लाख से 10 लाख। साथ ही, आप लचीले तंत्र के साथ अपनी सुविधा के आधार पर प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। आप ऑफ़लाइन संस्थानों की यात्रा किए बिना पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर सकते हैं। आरोग्य संजीवनी नीति सामान्य के साथ-साथ नए जमाने की उपचार सेवाओं को भी कवर करने के लिए लागू है। इसलिए, यह निस्संदेह आज की सबसे अच्छी स्वास्थ्य योजनाओं में से एक है।
• लचीला
लचीलापन एक बहुत ही बेहतर पहलू है जिसकी किसी भी प्रकार की बाजार संरचना में मांग की जाती है। आरोग्य संजीवनी पॉलिसी ग्राहक को अत्यधिक लचीलापन प्रदान करती है। व्यक्ति अपने लचीलेपन के आधार पर प्रीमियम का भुगतान कर सकता है। इसके अलावा, ग्राहक पॉलिसी के कवरेज को विभिन्न पारिवारिक संबंधों तक बढ़ा सकता है।
• नो-क्लेम बोनस
यदि आप पॉलिसी अवधि के दौरान कोई दावा नहीं करते हैं तो आरोग्य संजीवनी पॉलिसी नो-क्लेम बोनस की सुविधा देती है। उस स्थिति में यह बोनस आपके लिए 5% तक बढ़ा दिया जाता है। आपके द्वारा बनाया गया पॉलिसी प्रीमियम यहां आधार के रूप में कार्य करता है और इसके ऊपर यह बोनस छूट के रूप में उपलब्ध है।
• सादगी
ग्राहक के लिए आरोग्य संजीवनी पॉलिसी को संभालना बहुत आसान है। इसमें समान कवरेज शामिल है और इसमें ग्राहक के अनुकूल विशेषताएं हैं। इस पॉलिसी के नियम और शर्तों को समझने में आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। इससे पॉलिसी खरीदना आसान काम हो जाता है।
• अक्षय
आरोग्य संजीवनी स्वास्थ्य नीति की वैधता अवधि 1 वर्ष है। इसलिए, यह आपके लिए अपनी पसंद का निर्णय लेने के लिए विभिन्न विकल्प खोलता है। आप या तो प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं या योजना को नवीनीकृत कर सकते हैं। अंत में, आप चाहें तो योजना को बंद भी कर सकते हैं।
• व्यापक कवरेज
यदि कोई व्यक्ति आरोग्य संजीवनी पॉलिसी के साथ खुद को पंजीकृत करता है तो वह लंबा कवरेज प्राप्त कर सकता है। यह वास्तव में स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों से संबंधित बहुत सारे खर्चों को कवर करता है। इसमें दंत चिकित्सा उपचार, अस्पताल में भर्ती होने के खर्च आदि शामिल हैं। अस्पताल में भर्ती होने से पहले से लेकर अस्पताल में भर्ती होने के बाद तक के सभी खर्च इस पॉलिसी द्वारा कवर किए जाते हैं। इसलिए, यह नीति कई प्रकार के चिकित्सा व्ययों के खिलाफ वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक समग्र दृष्टिकोण है।
• बजट के अनुकूल
आरोग्य संजीवनी स्वास्थ्य योजना एक व्यक्ति के लिए बिल्कुल सस्ती है। यदि आप सीमित कवरेज के लिए आवेदन करते हैं तो कीमत बिल्कुल वाजिब है। इसलिए, जरूरत पड़ने पर आप अपने लिए एक अच्छी गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य देखभाल का विकल्प प्राप्त कर सकते हैं।
निष्कर्ष
आरोग्य संजीवनी नीति समझने में बहुत ही सरल नीति है और उपरोक्त लाभों के अलावा अन्य लाभ भी प्रदान करती है। सभी सामान्य बीमा कंपनियां ग्राहकों को यह पॉलिसी सुविधा प्रदान करने के लिए बाध्य हैं। हालांकि, यह सरकार द्वारा प्रायोजित नहीं है और ग्राहक को इस पॉलिसी की सेवाएं प्राप्त करने के लिए भुगतान करना होगा। इसके अलावा, अगर वह स्वस्थ जीवन शैली का पालन करता है और उसे पहले से कोई मेडिकल समस्या नहीं है, तो उसे इस पॉलिसी को खरीदने से पहले मेडिकल टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है। हालाँकि, इस नीति के लिए आवेदन करते समय केवल नीति निर्माताओं को ही सच्चाई का उत्तर देने का प्रयास करें।
SSC MTS Cut Off 2023: जानें SSC MTS Tier -1 कटऑफ और पिछले वर्ष का कटऑफ
डिजिटल डेस्क, भोपाल। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) भारत में केंद्रीय सरकारी नौकरियों की मुख्य भर्तियों हेतु अधिसूचना तथा भर्तियों हेतु परीक्षा का आयोजन करता रहा है। हाल ही में एसएससी ने SSC MTS और हवलदार के लिए अधिसूचना जारी किया है तथा इस भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन भी 18 जनवरी 2023 से शुरू हो चुके हैं और यह ऑनलाइन आवेदन 17 फरवरी 2023 तक जारी रहने वाला है। आवेदन के बाद परीक्षा होगी तथा उसके बाद सरकारी रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
एसएससी एमटीएस भर्ती हेतु परीक्षा दो चरणों (टियर-1 और टियर-2) में आयोग के द्वारा आयोजित की जाती है। इस वर्ष आयोग ने Sarkari Job एसएससी एमटीएस भर्ती के तहत कुल 12523 पदों (हवलदार हेतु 529 पद) पर अधिसूचना जारी किया है लेकिन आयोग के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती संख्या अभी अनिश्चित मानी जा सकती है। आयोग के द्वारा एसएससी एमटीएस भर्ती टियर -1 परीक्षा अप्रैल 2023 में आयोजित की जा सकती है और इस भर्ती परीक्षा हेतु SSC MTS Syllabus भी जारी कर दिया गया है।
SSC MTS Tier 1 Cut Off 2023 क्या रह सकता है?
एसएससी एमटीएस कटऑफ को पदों की संख्या तथा आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या प्रभवित करती रही है। पिछले वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष भर्ती पदों में वृद्धि की गई है और संभवतः इस वर्ष आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है तथा इन कारणों से SSC MTS Cut Off 2023 बढ़ सकता है लेकिन यह उम्मीदवार के वर्ग तथा प्रदेश के ऊपर निर्भर करता है। हालांकि आयोग के द्वारा भर्ती पदों की संख्या अभी तक सुनिश्चित नहीं कि गई है।
SSC MTS Tier 1 Expected Cut Off 2023
हम आपको नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से वर्ग के अनुसार SSC MTS Expected Cut Off 2023 के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं-
• वर्ग कटऑफ
• अनारक्षित 100-110
• ओबीसी 95 -100
• एससी 90-100
• एससी 80-87
• पुर्व सैनिक 40-50
• विकलांग 91-95
• श्रवण विकलांग 45-50
• नेत्रहीन 75-80
SSC MTS Cut Off 2023 – वर्ग के अनुसार पिछले वर्ष का कटऑफ
उम्मीदवार एसएससी एमटीएस भर्ती हेतु पिछले वर्षों के कटऑफ को देखकर SSC MTS Cut Off 2023 का अनुमान लगा सकते हैं। इसलिए हम आपको उम्मीदवार के वर्गों के अनुसार SSC MTS Previous Year cutoff के बारे में निम्नलिखित टेबल के माध्यम से बताने जा रहे हैं-
• वर्ग कटऑफ
• अनारक्षित 110.50
• ओबीसी 101
• एससी 100.50
• एससी 87
• पुर्व सैनिक 49.50
• विकलांग 93
• श्रवण विकलांग 49
• नेत्रहीन 76
SSC MTS के पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 11994 मल्टीटास्किंग और 529 हवलदार के पदों को भरा जाएगा। योग्यता की बात करें तो MTS के लिए उम्मीदवार को भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा हवलदार के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता यही है।
ऐसे में परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह बेहद ही जरूरी है, कि परीक्षा की तैयारी बेहतर ढंग से करें और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करें।
रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय: वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने 4 रनों से जीत लिया
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के स्पोर्ट ऑफिसर श्री सतीश अहिरवार ने बताया कि राजस्थान के सीकर में वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज पहला मैच आरएनटीयू ने 4 रनों से जीत लिया। आज आरएनटीयू विरुद्ध जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर के मध्य मुकाबला हुआ। आरएनटीयू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आरएनटीयू के बल्लेबाज अनुज ने 24 बॉल पर 20 रन, सागर ने 12 गेंद पर 17 रन और नवीन ने 17 गेंद पर 23 रन की मदद से 17 ओवर में 95 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीवाजी यूनिवर्सिटी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 91 रन ही बना सकी। आरएनटीयू के गेंदबाज दीपक चौहान ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट, संजय मानिक ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट और विशाल ने 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच आरएनटीयू के दीपक चौहान को दिया गया। आरएनटीयू के टीम के कोच नितिन धवन और मैनेजर राहुल शिंदे की अगुवाई में टीम अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ब्रह्म प्रकाश पेठिया, कुलसचिव डॉ. विजय सिंह ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई और अगले मैच की शुभकामनाएं दीं।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: IND VS SA: रोहित ने बिरयानी को लेकर शमी की चुटकी ली
दैनिक भास्कर हिंदी: IND VS SA: भारत ने पहला टेस्ट 203 रन से जीता, सीरीज में 1-0 से आगे
दैनिक भास्कर हिंदी: IND vs SA टेस्ट मैच : जीत से 9 विकेट दूर भारत, अफ्रीका को 395 का लक्ष्य
दैनिक भास्कर हिंदी: IND VS SA: उथप्पा ने कहा, रोहित की तुलना सहवाग से करना सही नहीं
दैनिक भास्कर हिंदी: IND VS SA 1st Test : दूसरे दिन साउथ अफ्रीका का स्कोर 39/3, भारत ने 502 रनों पर घोषित की पहली पारी