Arjun Tendulkar Engagement: सचिन तेंदुलकर के बेटे ने की सगाई, जानें कौन है अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली पत्नी सानिया चंडोक, नेटवर्थ जान लगेगा झटका

- सचिन तेंदुलकर के बेटे ने की सगाई
- कौन है अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली पत्नी सानिया चंडोक
डिजिटल डेस्क, मुंबई। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सगाई कर ली है। अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक के साथ सगाई की है। इस समारोह में दोनों परिवारों के लोग और कुछ खास मेहमान ही शामिल हुए। कपल की तस्वीरे भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अब तेंदुलकर परिवार से रिश्ता जुड़ने के बाद से लोग सानिया और उनके परिवार के बारे में भी जानना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं सानिया का परिवार कितना अमीर है, उनके बिजनेस और नेटवर्थ कितनी है।
रवि घई की पोती सानिया
अर्जुन की मंगेतर सानिया चंडोक उनके बचपन की दोस्त हैं। सानिया चंडोक ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया है। सानिया मुंबई के एक बड़े बिजनेस मैन परिवार से हैं, वह रवि घई की पोती हैं सचिन तेंदुलकर के होने वाले समधि रवि घई जाने वाले उद्योगपति और फिल्म मेकर हैं। लेकिन सानिया खुद मुंबई स्थित मिस्टर पॉज़ पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी में निदेशक भी हैं। उनका ये स्टार्टअप पालतू जानवरों के लिए प्रीमियम स्किनकेयर और स्पा सर्विस देता है।
कितना अमीर है सानिया का परिवार?
सानिया का परिवार भारत के फ़ूड और हॉस्पिटैलिटी ऐरिया से है। सानिया रवि घई की पोती हैं, जो इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी (लो-कैलोरी आइसक्रीम ब्रांड) के मालिक हैं। द ब्रुकलिन क्रीमरी की स्वतंत्र निवल संपत्ति का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मूल कंपनी ग्रेविस फ़ूड सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2023-24 में 624 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जनरेट किया है। कंपनी की Authorized capital 2.23 करोड़ रुपये और paid up capital 90,100 रुपये है। घई परिवार इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप के अंतर्गत मुंबई में इंटरकॉन्टिनेंटल होटल को चलाते है। रिपोर्ट के अनुसार इसका रेट अगस्त 2025 तक 18.43 बिलियन डॉलर है।
Created On :   14 Aug 2025 11:11 AM IST