IPL 12: आज मुंबई के घरेलू मैदान पर दूसरी जीत दर्ज करने उतरेगी बेंगलोर

IPL 12, MI VS RCB: Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore, Live Updates, Live Score, Virat Kohli, Rohit Sharma
IPL 12: आज मुंबई के घरेलू मैदान पर दूसरी जीत दर्ज करने उतरेगी बेंगलोर
IPL 12: आज मुंबई के घरेलू मैदान पर दूसरी जीत दर्ज करने उतरेगी बेंगलोर
हाईलाइट
  • IPL का 31वां मैच आज मुंबई और बेंगलोर के बीच वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा
  • मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर रात 8:00 बजे से होगा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 31वां मैच आज मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के बीच वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा। मैच का प्रसारण रात 8:00 बजे से किया जाएगा। इस सीजन में दोनों टीमों का दूसरी बार आमना-सामना होगा। पहले मैच में मुंबई ने बेंगलोर के घरेलू मैदान पर उसे 6 रन से हराया था। अब यह मैच जीतकर बेंगलोर अपनी पिछली हार का बदला लेना चाहेगी और सीजन की दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी। वहीं मुंबई की नजर अपने खाते में 2 अंक ओर जोड़ने पर होगी। 

दोनों टीमों का इस सीजन का यह 8वां मैच होगा। अब तक हुए 7 मैचों में मुंबई ने 4 जीते और 3 हारे हैं। वहीं बेंगलोर ने 7 मैचों में से केवल एक मैच में ही जीत दर्ज की है। बेंगलोर ने अपने शुरूआती छह मैच लगातार हारे थे। अंक तालिका में मुंबई 8 अंकों के साथ चौथे और बेंगलोर मात्र 2 अंकों के साथ आखिरी स्थान पर है। दोनों टीमों का IPL में अब तक 26 बार आमना-सामना हुआ है। जिसमें से मुंबई ने 17 और बेंगलोर ने 9 मैचों में जीत दर्ज की है। रिकॉर्ड के हिसाब से मुंबई का पलड़ा भारी है। मुंबई का बेंगलोर के खिलाफ सकसेस रेट 65% है। वहीं बेंगलोर का मुंबई के खिलाफ सकसेस रेट 35% है। 

टीमें 

मुंबई इंडियंस (MI) : रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, युवराज सिंह, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, मिशेल मैक्लेनाघन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, मयंक मार्कंडेय, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, अलजारी जोसेफ, अनमोलप्रीत सिंह, सिद्धेश लाड, अनुकूल रॉय, इविन लेविस, पकज जयसवाल, बेन कटिंग, ईशान किशन, आदित्य तारे, रासिख सलाम, बरिंदर सरन, जयंत यादव।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB): विराट कोहली (कप्तान), पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), एबी डिविलियर्स, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोईन अली, शिमरॉन हेटमायर, शिवम दुबे, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, देवदत्त पल्लीकल, हिम्मत सिंह, मिलिंद कुमार, गुरकीरत सिंह मान, हेनरिच क्लासेन, पवन नेगी, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षदीप नाथ, प्रयास बर्मन, कुलवंत खेजरोलिया, टिम साउदी, डेल स्टेन।

Created On :   15 April 2019 6:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story