मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े के मैदान पर सेलिब्रेट किया सचिन तेंदुलकर का प्री-बर्थडे

Mumbai Indians celebrate Sachin Tendulkars pre-birthday at Wankhede ground
मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े के मैदान पर सेलिब्रेट किया सचिन तेंदुलकर का प्री-बर्थडे
भगवान का बर्थडे सेलिब्रेशन मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े के मैदान पर सेलिब्रेट किया सचिन तेंदुलकर का प्री-बर्थडे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वानखेड़े पर आज एक बार फिर से क्रिकेट जगत का आइकोनिक स्लोगन सुनने को मिला। 'सचिन-सचिन', क्रिकेट फैंस के लिए ये स्लोगन किसी सुपर हिट फिल्म के यादगार डायलॉग से कम नहीं है। जब भी सचिन किसी मैदान पर आते तो दर्शक 'क्रिकेट के भगवान' का इसी स्लोगन के साथ स्वागत करते हैं। लेकिन आज कुछ खास था। दरअसल, सचिन का जन्मदिन बस अब दो दिन दूर है लेकिन उस दिन वानखेड़े पर मुंबई इंडियंस का कोई मुकाबला नहीं है।

वानखेड़े सिर्फ मुंबई इंडियंस का होम ग्राउंड नहीं है बल्कि ये मैदान सचिन के लिए भी दूसरे घर जैसा है। क्योंकि अपने क्रिकेटिंग डेज में मुंबई की घरेलू टीम के लिए खेलते हुए यहां पर काफी समय बिताया है। इसलिए उनकी फ्रैंचाइजी ने आज के मुकाबले में सचिन को एक यादगार मोमेंट तोहफे के रूप में देते हुए प्री-बर्थडे सेलिब्रेट किया। सचिन का जन्म 24 अप्रैल 1973 को मुंबई को हुआ था। सचिन तेंदुलकर के लिए उनका यह जन्मदिन बेहद ही खास हैं क्योंकि इसके साथ ही वो अपने उम्र का अर्धशतक पूरा करेंगे।

मुंबई इंडियंस का अभिन्न हिस्सा हैं सचिन तेंदुलकर 

सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस का एक अभिन्न हिस्सा हैं। एक समय पर इस फ्रैंचाइजी के लिए खेलने वाले सचिन अब टीम के लिए मेंटर (Mumbai Indians Icon) की भूमिका निभा रहे हैं। सचिन ने एमआई के लिए 78 मैच खेलें हैं, जिसमें उन्होंने 34.84 की औसत और 119.82 के स्ट्राइक रेट से 2334 रन बनाए हैं। इसमें 1 शतक के साथ-साथ 13 अर्धशतक शामिल हैं। 

अर्जुन परिवार की विरासत को आगे बढ़ा रहे 

सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन तेंदुलकर अब अपने परिवार की क्रिकेट की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। अपने पिता की तरह ही अर्जुन भी आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। इस सीजन ही उन्होंने आईपीएल डेब्यू किया था और अपने दूसरे मुकाबले में भुवनेश्वर के रूप में अपना पहला विकेट लिया था। 

Created On :   22 April 2023 4:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story