आईपीएल के बीच पृथ्वी शॉ की बढ़ी मुश्किलें, सपना गिल मामले में दर्ज हुई शिकायत

Prithvi Shaws problems increased amid IPL, complaint filed in Sapna Gill case
आईपीएल के बीच पृथ्वी शॉ की बढ़ी मुश्किलें, सपना गिल मामले में दर्ज हुई शिकायत
क्रिकेटर पर छेड़छाड़ का आरोप आईपीएल के बीच पृथ्वी शॉ की बढ़ी मुश्किलें, सपना गिल मामले में दर्ज हुई शिकायत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आईपीएल का रोमांच पूरे देश के सर चढ़कर बोल रहा है। भारतीय और विदेशी खिलाड़ी मिलकर दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहें हैं। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर और भारतीय टीम के सदस्य पृथ्वी शॉ मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे है। सपना गिल नाम की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिसके साथ कुछ दिन पहले शॉ का विवाद भी सुर्खियों में रहा था, अब उन्होंने पृथ्वी शॉ के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। सपना गिल ने शॉ के खिलाफ IPC की धारा 354, 509, 324 के तहत मामला दर्ज करवाया है। यह शिकायत दर्ज कराते हुए सपना ने सरकारी अस्पताल का सर्टिफिकेट भी जमा किया जिसमें सेक्शुअल असाल्ट का जिक्र था। 

दरअसल यह पूरा मामला फरवरी महीने का है। जब मुबंई के एक 5 सितारा होटल में पृथ्वी शॉ दोस्तों के साथ डिनर के लिए गए थे। उस दौरान फोटो खिचांने को लेकर सपना और पृथ्वी के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद शॉ के दोस्तों की तरफ से सपना और उसके दोस्तों समेत 8 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। सपना गिल को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन फिलहाल वह जमानत पर बाहर है। 

सपना ने गिल के अलावा एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन ऑफिसर सतीश कवंरकर और भगवत गरांदे के खिलाफ भी ड्यूटी पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। गौरतलब है कि सपना की ओर से बार बार पृथ्वी पर निशाना साधा जा रहा है। कल दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात सुपरजाएंट्स के बीच हुए मुकाबले में भी पृथ्वी के आउट होने के बाद सपना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शॉ के आउट होने का वीडियो शेयर किया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पृथ्वी को इस शिकायत की वजह से आईपीएल का मौजूदा सीजन बीच में ही छोड़ना पड़ता है या नहीं।  

एक वीडियो से करूंगी पर्दाफाश 

इससे पहले सपना गिल के वकील ने दावा किया था कि उनके पास एक ऐसा वीडियो है, जिससे पृथ्वी शॉ की बदतामिजी सामना आ जाएगी. वकील ने कहा कि  यह वीडियो सपना के पास है और इसे कोर्ट में ही पेश किया जाएगा। वकील ने आगे कहा था कि अगर सपना को फेमस होना का लालच होता तो वह यह वीडियो बाहर वायरल कर देती। 

Created On :   5 April 2023 2:19 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story