इस खिलाड़ी के कारनामे से सचिन तेंदुलकर को आई महेंद्र सिंह धोनी की याद

Sachin Tendulkar remembered Mahendra Singh Dhoni due to the exploits of this player
इस खिलाड़ी के कारनामे से सचिन तेंदुलकर को आई महेंद्र सिंह धोनी की याद
आईपीएल 2022 इस खिलाड़ी के कारनामे से सचिन तेंदुलकर को आई महेंद्र सिंह धोनी की याद
हाईलाइट
  • सचिन तेंदुलकर फिलहाल मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़े हुए है

डिजीटल डेस्क, नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी विकेट के पीछे अपनी तेज तर्रार स्टम्पिंग के लिए जाने जाते हैं। कई ऐसे मौके आए हैं जब उन्होंने अपनी इस कला का प्रदर्शन किया है। स्टंप के पीछे वह इतने तेज हैं कि बल्लेबाज के साथ-साथ मैदान और स्टेडियम में मौजूद सभी लोग उनकी फुर्ती को देखकर हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही मौका आज वानखेड़े के मैदान पर बना जब वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर क्रीज पर जमें रॉबिन उथप्पा चकमा खा गए और इसके बाद पलक झपकते ही विकेट के पीछे तैनात शेल्डन जैक्सन ने उनकी गिल्लियां बिखेर दी। 

शेल्डन की इस फुर्ती की क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने जमकर तारीफ की है।  तेंदुलकर ने अपने टिवटर पर पोस्ट करते हुए लिखा “ वह एक उत्कृष्ट स्टंपिंग थी, शेल्डन की इस गति ने मुझे महेंन्द्र सिंह धोनी की याद दिला दी।” 

आपको बता दे, कि दो साल बाद आईपीएल की वतन वापसी हो रही है। पहले मैंच में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स वानखेड़े स्टेडियम में एक दूसरे का सामना कर रही है। केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। महेंन्द्र सिंह धोनी पहली बार मैदान में एक खिलाड़ी के रूप में खेल रहे है। जडेजा की कप्तानी में CSK की शुरूआत कुछ अच्छी नहीं रही। मैंच में पहले बल्लबाजी करते हुए CSK ने 20 ओवरो में बनाए 131 रन।

सचिन तेंदुलकर फिलहाल मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़े हुए है। उन्हें फ्रैंचाइजी ने "मुंबई इंडियंस आइकन " का टाइटल दिया है। सचिन ने अपना आखरी आईपीएल मैच 26 मई 2013 को ईडन गार्डन पर चेन्नई के खिलाफ खेला था। सीजन के फाइनल मुकाबले में मुंबई ने चेन्नई को मात देकर उस साल आईपीएल टाइटल पर कब्जा जमाया था और सचिन को फेयरीटेल विदाई दी थी। 

उनका बेटा अर्जुन तेंदुलकर भी इस बार इसी फ्रैंचाइजी के लिए खेलता हुआ नजर आएगा। अर्जुन को मुंबई ने 30 लाख में अपने साथ जोड़ा है। मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरुआत 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करेगी।

सचिन तेंदुलकर को दुनिया के महान बल्लेबाजों में माना जाता है वह जब खेला करते थे तो खिलाड़ी को देखकर उसके बारे में बता दिया करते थे कि गेंदबाज अगली गेंद कौनसी फेंकेगा इस बात का भी अंदाजा सचिन को रहता था। क्रिकेट के प्रति उनकी समझ पर कोई शक नहीं कर सकता है और इसी तरह वह युवा खिलाड़ियों को भी खूब पहचान लेते हैं सचिन से तारीफ मिलना किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए बहुत बड़ी बात होती है।

 

Created On :   26 March 2022 5:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story