WATCH viral video: धवन ने बेटे जोरावर के साथ पॉपुलर बॉलीवुड सॉन्ग 'डैडी कूल' पर किया डांस

Shikhar Dhawan dances to daddy cool with son Zoravar, WATCH viral video
WATCH viral video: धवन ने बेटे जोरावर के साथ पॉपुलर बॉलीवुड सॉन्ग 'डैडी कूल' पर किया डांस
WATCH viral video: धवन ने बेटे जोरावर के साथ पॉपुलर बॉलीवुड सॉन्ग 'डैडी कूल' पर किया डांस

डिजिटल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (shikhar dhawan) लॉकडाउन (Lockdown) के दिनों को घर में रहकर अपनी फैमली के साथ भरपूर एंजॉय कर रहे हैं। वह आए दिन फैमली के साथ बिताए क्वालिटी टाइम को अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर करते रहते हैं। कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण लगे लॉकडाउन के इन दिनों में घर में कपड़े धोना, अपने बच्चों के साथ खेलना और ट्रेनिंग तक, धवन हर तरह की विभिन्न गतिविधियों में खुद को व्यस्त रख रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Life is so much fun with this mastikhor insaan! Sachi bolu toh daddy aur beta dono hi cool! Love this little one

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) on

गुरुवार को धवन ने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने बेटे जोरावर के साथ पॉपुलर बॉलीवुड सॉन्ग "डैडी कूल" (daddy cool) पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। यह मजेदार सॉन्ग बॉलीवुड के स्टार शाहरुख खान (shahrukh khan) की पॉपुलर फिल्म "चाहत" (Chaahat) का है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Ho gayi shaam jaane do jaana hai @aesha.dhawan5 #JeetendraJi

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) on

धवन ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट पर शेयर किया है और इसे कैप्शन दिया है, इस मस्तीखोर इन्सान के साथ ज़िन्दगी बहुत मज़ेदार है! सच बोलू तो डैडी और बेटा दोनों ही कूल!। धवन ने इससे पहले अपनी पत्नी आयशा (Ayesha) के साथ डांस का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में दोनों फिल्म "हमजोली" (humjoli) के लोकप्रिय बॉलीवुड नंबर "ढल गया दिन, हो गई शम" (Dhal Gaya Din, Ho Gayi Shaam) पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Life after one week at home. Reality hits hard @aesha.dhawan5 @boat.nirvana #boAtheadStayINsane

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) on

Created On :   17 April 2020 6:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story