South Africa vs Sri Lanka Live Updates: डिकॉक, वान डर दुसें और मार्करम के बाद गेंदबाजों ने दिखाया दम, साउथ अफ्रीकी टीम ने श्रीलंका को थमाई 102 रनों की बड़ी हार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 का चौथा मुकाबला आज साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेला गया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने श्रीलंकाई टीम को 102 रनों से मात दी। साउथ अफ्रीका की इस एकतरफा जीत में क्विटन डिकॉक (100 रन), रासी वान डर दुसें (108 रन) और एडन मार्करम (106 रन) तीनो बल्लेबाजों ने शतकीय पारियां खेलकर अहम भूमिका निभाई।
Live Updates
- 7 Oct 2023 3:37 PM ISTदुसें और डिकॉक ने निभाई शतकीय साझेदारीअपने कप्तान टेम्बा बवूमा का सस्ते में गंवाने के बाद वान डर दुसें और क्विंटन डिकॉक की जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए महज 96 गेंदों में शतकीय साझेदारी निभाकर साउथ अफ्रीकी टीम के लिए बड़े स्कोर की नींव रखी। 
- 7 Oct 2023 3:33 PM ISTवान डर दुसें ने लगाया शानदार अर्धशतककप्तान टेम्बा बवूमा के सस्ते में पवेलियन लौटे के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रासी वान डर दुसें ने आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 51 गेंदों में शानदार अर्धशतक ठोक दिया। इसके साथ ही उन्होंने डिकॉक के साथ मिलकर टीम के स्कोर को महज 18वें ओवर में सौ के पार पहुंचाया। 
- 7 Oct 2023 2:58 PM ISTदुसें और डिकॉक की अर्धशतकीय साझेदारीअपने कप्तान टेम्बा बवूमा का सस्ते में गंवाने के बाद वान डर दुसें और क्विंटन डिकॉक की जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए महज 54 गेंदों में अर्धशतकीय साझेदारी निभाकर साउथ अफ्रीकी टीम को पचास रनों के पार पहुंचाया। 
- 7 Oct 2023 2:15 PM ISTकप्तान बवूमा लौटे पवेलियनआक्रमक अंदाज में शुरुआत करने वाले साउथ अफ्रीका कप्तान टेम्बा बवूमा पारी के दूसरे ही ओवर में दिलशान मदुशंका की गेंद पर 5 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए।
- 7 Oct 2023 1:51 PM ISTदोनों टीमों का प्लेइंग-11श्रीलंका: कुसल परेरा, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालागे, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, कासुन राजिथा। दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कैगिसो रबाडा। 
Created On :   7 Oct 2023 1:49 PM IST















