आईपीएल 2024: खत्म हो जाएगा मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा का दशकों पुराना साथ, अगले साल नहीं होंगे टीम का हिस्सा!

खत्म हो जाएगा मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा का दशकों पुराना साथ, अगले साल नहीं होंगे टीम का हिस्सा!
  • खत्म हो जाएगा मुंबई-रोहित का साथ
  • अगले साल नहीं होंगे टीम का हिस्सा
  • मेगा ऑक्शन से पहले होंगे रिलीज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन कुछ ही हफ्तों में शुरू होने वाला है। हालांकि, इस आगामी आईपीएल सीजन में लीग के सबसे सफल कप्तानों में से एक रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते नहीं दिखाई देंगे। मुंबई इंडियंस की टीम ने इस साल रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंप दी है। हालांकि, रोहित शर्मा बतौर खिलाड़ी अभी भी मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते दिखाई देंगे। लेकिन रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस का 13 साल का लंबा सफर जल्द ही खत्म हो सकता है।

अगले साल खत्म हो जाएगा लंबा सफर

रोहित शर्मा साल 2011 आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े थे। तब से लेकर अब तक पिछले 13 साल से रोहित इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल का खिताब भी जिताया है। हालांकि, हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाए जाने के बाद से रोहित शर्मा और मंबई इंडियंस के बीच सब कुछ सही नहीं चल रहा है। इसलिए अगले साल होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई की टीम अपने पूर्व कप्तान को रिलीज कर सकती है।

इन खिलाड़ियों को कर सकती है रिटेन

आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होना तय है। जहां सभी टीमों को अपने चार खिलाड़ियों को रिटेन करके अन्य सभी खिलाड़ियों को छोड़ना पड़ेगा। इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव सहित किसी एक विदेशी खिलाड़ी को अपने साथ रख सकती है। इसलिए रोहित शर्मा का मेगा ऑक्शन में रिलीज होना लगभग तय है। अगर ऐसा होता है तो बहुत कम चांस है कि मुंबई इंडियंस की टीम रोहित शर्मा को दोबारा से अपने साथ जोड़ पाएगी।

लगातार बढ़ता ही जा रहा है विवाद

पिछले साल मिनी ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने अचानक ही रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया था। जिसके बाद से ही रोहित शर्मा और फ्रेंचाइजी के रिश्तों पर सवाल खड़े होने लगे थे। जबकि हाल ही में मुंबई के हेड कोच मार्क बाउचर ने बताया था कि रोहित शर्मा के ऊपर से दबाव हटाने के लिए यह फैसला लिया गया है। लेकिन बाउचर के इस बयान पर रोहित शर्मा की वाइफ रितिका ने कमेंट करते हुए उनके इस बयान को गलत बताया। इसकी वजह से विवाद और भी ज्यादा बढ़ गया।

Created On :   19 Feb 2024 10:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story