Bengal News: 11 साल की बच्ची से दरिंदगी कर जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

11 साल की बच्ची से दरिंदगी कर जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। दक्षिण 24 परगना जिले के बरुईपुर इलाके में 11 साल की बच्ची का रेप करके जिंदा तालाब में फेंक दिया गया था। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ कि जब उसको तालाब में फेंका गया था तब वह जिंदा थी। मिली जानकारी के अनुसार वह बच्ची शनिवार (4 जुलाई) की शाम अपने दोस्त के लिए गिफ्ट लेने गई थी लेकिन वापस लौटी ही नहीं। उसके अगले दिन जब परिवार वाले उसकी तलाश करने लगे तो उसका शव तालाब में मिला।

इस हिंसक घटना होने के बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। गुस्साई भीड़ ने एक व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोट से पता चला कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट में चोट के जख्म हैं। उसकी बाड़ी में कई जगह खरोंचे हैं और काटने के निशान हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची के सिर पर चोट लगी थी। सिर पर चोट लगने से उसका खून बहा है। उसे तालाब में फेंकने के बाद पानी में डूबने से उसकी मौत हुई है। पुलिस घटना स्थल की जांच कर रही है। मौके पर मिले सबूतों को पीएम रिपोर्ट से मिलान किया जा रहा है। आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खगाल रही थी जिसमें 4 लोग लड़की को ले जाते हुए देखे गए हैं। उन अपराधियों की पहचान करने में पुलिस लगी है।

इस मामले में आनंद सरदार नाम के एक आरोपी को सोमवार (6 जुलाई) को सर्च ऑपरेशन के समय गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी है। उसके मोबाइल को पुसिल ने ट्रैक किया है। इसके अलावा उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया है। पुलिस अपने कस्टडी में लेकर उस आरोपी से आगे की पूछताछ करेगी। इस पूरे मामले में एसपी की अगुवाई में 6 लोगों की एसआईटी गठित की गई है।

Created On :   7 July 2026 3:35 AM IST

Tags

Next Story