संघ मुख्यालय के पास घूम रहे थे , पकड़े गए 2 संदिग्ध

2 suspects were roaming near Union headquarters
संघ मुख्यालय के पास घूम रहे थे , पकड़े गए 2 संदिग्ध
संघ मुख्यालय के पास घूम रहे थे , पकड़े गए 2 संदिग्ध

डिजिटल डेस्क, नागपुर। संघ मुख्यालय के पास दो संदिग्धों को पकड़ा गया है। आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने का संदेह था। एटीएस समेत शहर पुलिस के आला अधिकारियों ने रात भर कोतवाली थाने में डेरा डाला। संदिग्धों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। इस घटना से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। संदिग्ध निक्की उर्फ निलोत्पल और फैजान बंगलुरु निवासी युवक हैं। गुरुवार को रात करीब नौ से दस बजे के दौरान महल स्थित संघ मुख्यालय का उन्होंने मुआयना किया। बार-बार संघ मुख्यालय की इमारत के इर्द-गिर्द घूमने से मौजूद सुरक्षा रक्षकों के कान खड़े हो गए। संदेह होने से उन्हें दबोच कर कोतवाली थाने ले जाया गया और तुरंत एटीएस और शहर पुलिस के आला अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। आनन-फानन में सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

एटीएस ने रातभर की पूछताछ
एटीएस और शहर पुलिस के अधिकारी रातभर कोतवाली पुलिस थाने में डेरा डाले रहे। संदिग्ध युवकों से पूछताछ करते रहे। संदिग्धों ने बताया कि, वह अलग-अलग विषयों पर डाक्युमेंट्री फिल्म बनाते हैं। फिल्म फेस्टिवल के लिए रायपुर गए थे और वहां से ओडिशा भी गए। गुरुवार को उनकी ट्रेन छूटने से वह रायपुर से नागपुर आ गए। नागपुर से बंगलुरु जाने वाली ट्रेन दो घंटे बाद होने से वह घूमते हुए संघ मुख्यालय देखने पहुंचे थे। हालांकि पुलिस को युवकों बातों पर यकीन नहीं हो रहा था। उनके बैग की तलाशी ली गई, लेकिन बैग में भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। उनके मोबाइल की जांच-पड़ताल की गई। बंगलुरु पुलिस से भी संपर्क िकया गया, लेकिन दोनों संदिग्ध आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने की कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद युवकों को छोड़ दिया गया।

मोबाइल में कैद कर रहे थे मुख्यालय का द्वार
संघ मुख्यालय के पास घूमते हुए युवकों में से एक संघ मुख्यालय के दरवाजे को अपने मोबाइल कैद कर रहा था। युवकों की इस गतिविधियों पर संघ मुख्यालय की सुरक्षा में तैनात जवानों की जैसे ही उन पर नजर पड़ी, उन्हें दबोच लिया गया। 

आतंकियों की हिट लिस्ट में है संघ मुख्यालय
उल्लेखनीय है कि, संघ मुख्यालय आतंकियों की हिट लिस्ट में है। 1 जून-2006 को संघ मुख्यालय पर हमला करने की नाकाम कोशिश की जा चुकी है। उस समय शहर पुलिस के जांबाजों ने पुलिस के भेष में लालबत्ती की एम्बेसेडर कार में आए तीन आतंकियों को मार िगराया था। आतंकियों से तीन एके 56 रायफल, 5.6 िकग्रा आरडीएक्स, 14 हैंड ग्रेनेड और 120 राउंड गोलियां बरामद की थीं। बडकस चौक में भी टायर बम िमला था। 
 

Created On :   7 March 2020 9:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story