मध्यप्रदेशः जमीनी विवाद में भाजपा कार्यकर्ता के परिवार के 6 सदस्यों की हत्या, आक्रोशित भीड़ ने एक आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

6 members of BJP workers family killed in ground dispute
मध्यप्रदेशः जमीनी विवाद में भाजपा कार्यकर्ता के परिवार के 6 सदस्यों की हत्या, आक्रोशित भीड़ ने एक आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला
मध्यप्रदेशः जमीनी विवाद में भाजपा कार्यकर्ता के परिवार के 6 सदस्यों की हत्या, आक्रोशित भीड़ ने एक आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

डिजिटल डेस्क, मंडला। मध्यप्रदेश के मंडला जिले के मनेरी गांव में जमीनी विवाद में सात लोगों की मौत हो गई। बुधवार को पहले दो सगे भाइयों ने भाजपा कार्यकर्ता रज्जन सोनी के परिवार के छह लोगों की धारदार हथियारों से कथित रूप से हत्या कर दी। वहीं और पांच अन्य लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस बीच घटना को अंजाम देकर भाग रहे दोनों आरोपियों में से एक को आक्रोशित भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। वहीं, भाग रहे एक आरोपी को पुलिस ने गोली मारी, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बालाघाट परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक वी. राव ने संवाददाताओं को बताया कि शाम लगभग चार बजे सूचना मिली कि मंडला जिले के बीजाडांडी थानांतर्गत ग्राम मनेरी निवासी रज्जन सोनी में घर में समीप रहने वाले रिश्तेदार हरि तथा संतोष सोनी ने धारदार हथिहार से लैस होकर धावा बोल दिया। दोनों आरोपी नशे में धुत थे और उन्होंने धारदार हथियार से हमला कर विनोद सोनी उसके 9 साल के बेटे ओम, बेटी प्रियांशी सहित रानू, रज्जन सोनी, दीपक सोनी की हत्या कर दी। इसके अलावा पांच अन्य लोगों पर भी हमला कर घायल कर दिया।

एक आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला
मंडला के पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। आरोपी संतोष को भागते समय जनता से पकड़ लिया। आक्रोशित जनता ने उसके साथ जमकर मारपीट की। मारपीट के कारण उसे गंभीर चोटें आई थीं और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। दूसरे आरोपी हरि सोनी ने पुलिस दल पर हमला कर भागने का प्रयास किया। चेतावनी के बावजूद उसने भागने का प्रयास किया, जिसके कारण पुलिसकर्मियों को उसके पैर में गोली मारनी पड़ी।

हत्या करने वाले दोनों आरोपी परिवार के ही सदस्य
पुलिस के अनुसार, घायल सदस्यों को उपचार के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पंचनामा कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रज्जन सेनी भाजपा का कार्यकर्ता हैं और सामने रहने वाले परिवारिक रिश्तेदारों हरि व संतोष से उनका जमीनी विवाद चल रहा था।

हत्याकांड पर कमलनाथ ने दुख व्यक्त किया
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट करके मंडला जिले के मनेरी गांव में हुए वीभत्स हत्याकांड पर दुख और चिंता जताई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रदेश के मंडला के मनेरी गांव में हुए वीभत्स हत्याकांड की खबर बेहद दुःखद व निंदनीय। आखिर प्रदेश को क्या हो गया है? प्रतिदिन हत्या, लूट, दुष्कर्म, चोरी, अपराध की घटनाएं घटित हो रही है। जिम्मेदार सिर्फ बंद कमरों में बैठकर कानून व्यवस्था की समीक्षा की औपचारिकता कर रहे है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर व नियंत्रण से बाहर। गुंडों- अपराधियों में कानून का खौफ खत्म होता जा रहा है। प्रदेश जंगल राज की और लौट रहा है। सरकार तबादलों व चुनावों में व्यस्त, प्रदेश भगवान भरोसे।

 

Created On :   15 July 2020 8:15 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story