कर्नाटक: विस्ट्रॉन कंपनी ने कर्मचारियों को नहीं दी सेलरी, लूट लिए 440 करोड़ के iPhone

bengaluru karnataka iphones looted 440 crore violence wistron
कर्नाटक: विस्ट्रॉन कंपनी ने कर्मचारियों को नहीं दी सेलरी, लूट लिए 440 करोड़ के iPhone
कर्नाटक: विस्ट्रॉन कंपनी ने कर्मचारियों को नहीं दी सेलरी, लूट लिए 440 करोड़ के iPhone
हाईलाइट
  • 440 करोड़ का हुआ नुकसान
  • विस्ट्रॉन कंपनी में कर्मचारियों ने की हिंसा और तोड़फोड़
  • हजारो आईफोन किए गए चोरी

डिजिटल डेस्क,बेंगलुरु। कर्नाटक के कोलार स्थित विस्ट्रॉन कंपनी में कर्मचारियों के द्वारा हिंसा और तोड़फोड़ की गई, जिसमें कंपनी को करोड़ों का नुकसान हुआ। कंपनी ने पुलिस को अपनी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि, हिंसा की वजह से उसे 440 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है। यह नुकसान मुख्यतः आईफोन के चोरी होने से, असेंबली लाइन और दूसरी मशीनों को पहुंची क्षति के कारण हुआ है।

दरअसल ये पूरा मामला नरसापुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित ताईवानी कंपनी विस्ट्रॉन कॉर्पोरेशन के प्लांट की है। इस प्लांट में एप्पल आईफोन बनाने और असेंबल करने का काम किया जाता है। जानकारी के अनुसार, कई महीनों से वेतन न मिलने और वेतन में कटौती से तंग आकर कंपनी के ही कर्मचारियों द्वारा ऑफिस पर पत्थरबाजी और हिंसा की गई। जिसमें मशीनों और कंप्यूटरों आदि को भारी नुकसान पहुंचा।

4 महीने से नही मिला वेतन
कॉन्ट्रेक्ट पर काम कर रहे ज्यादातर कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिला था। साथ ही जो वेतन मिला उसमें कई तरह की कटौतिया की गई। कर्मचारियों ने पिछले 4 महीने से वेतन न मिलने का आरोप कंपनी पर लगाया है। उन सभी का कहना है कि, कंपनी बार-बार वेतन देने का आश्वासन देती रही, लेकिन उन्हें पैसे नहीं दिए गए और इस कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

कंपनी नही,ठेकेदार ने नही दिए पैसे
कर्नाटक के श्रम मंत्री ने प्लांट में हुई हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि कंपनी को हुआ नुकसान अस्वीकार्य है। "हमें पता चला है कि कंपनी ने ठेकेदार को पैसा दे दिया था। ठेकेदार ने कर्मचारियों को वेतन देने में देरी कर दी। इसकी पुष्टि की जा रही है।" श्रम विभाग ने विस्ट्रॉन को नोटिस जारी कर तीन दिनों में कर्मचारियों को बकाया पैसे का भुगतान करने को कहा है।

Created On :   14 Dec 2020 9:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story