Crime: ब्रम्हपुरी में बाघ का शिकार, सिर व पंजे गायब, दो संदिग्ध गिफ्तार

Crime: Tiger hunt, head and claws missing in Brahmapuri
Crime: ब्रम्हपुरी में बाघ का शिकार, सिर व पंजे गायब, दो संदिग्ध गिफ्तार
Crime: ब्रम्हपुरी में बाघ का शिकार, सिर व पंजे गायब, दो संदिग्ध गिफ्तार

डिजिटल डेस्क, ब्रम्हपुरी। दक्षिण ब्रम्हपुरी वन परिक्षेत्र अंतर्गत भुज राउंड के मुरझा बिट में बाघ के शिकार का मामला शनिवार सुबह सामने आया है। बाघ का सिर व पंजे गायब होने से इसका शिकार करने का प्राथमिक अनुमान लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इसी सूचना वन विभाग को दी।

जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इतने में मामले की गंभीरता को देखते हुए वनविभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इस बीच तेजी से जांच चक्र घुमाए गए, जिसमें संदेह के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शाम 5 बजे तक वनविभाग ने कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया था। वहीं मामला माध्यमों से छुपाने का भी प्रयास किया गया।

ब्रम्हपुरी डिवीजन में बाघों की संख्या उल्लेखनीय है। इस बीच बीते वर्ष यहां बाघों के हमलों में कई लोगों की जानें भी गई हैं। यह वही क्षेत्र है जहां बाघ का बंदोबस्त करने लोगों ने आंदोलन कर मंत्रालय तक दस्तक दी थी। इसके बाद उपाय योजनाओं का आश्वासन दिया गया था।

 

Created On :   11 Jan 2020 2:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story