Crime: दो लड़कियों ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या 

Crime: two girls committed suicide by hanging
Crime: दो लड़कियों ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या 
Crime: दो लड़कियों ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या 

डिजिटल डेस्क, आसिफाबाद। हैदराबाद हयातनगर में शुक्रवार के दिन फांसी लगाकर दो लड़कियों ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों लड़कियों का अगले महीने विवाह होने वाला था।

मिली जानकारी के मुताबिक कर्नूल जिला के मादावरम मंडल के वेलुगोडु ग्राम की रहने वाली थी। ममता कुछ साल पहले अपने माता-पिता के साथ महबूबाद जिला के पोतुनापली महानगर आई थी। उनका परिवार आजाद नगर केसरी निवास पुरम कॉलोनी में रह रहा है। उसी कॉलोनी में गौतमी परिवार के साथ रहती थी। ममता के माता-पिता शादी में शामिल होने के लिए महबूबनगर गए थे। गौतमी और ममता दोनों सहेलियां थी। 

लड़कियों ने सुसाइड नोट लिखा है। और उसमें उन्होंने लिखा है कि शादी के लिए बड़े पैमाने पर दहेज देने पर नाराज होने की बात लिखी है। बे उनके माता-पिता पर बोझ नहीं बनाना चाहते थे।और अन्य किसी लड़कियों को इस तरह की स्थिति का सामना नहीं करने की नौबत ना आए इसलिए लड़कियों ने आत्महत्या करने की बात सुसाइड नोट में लिखी है। दोनों डिग्री की पढ़ाई कर रही थी। आज दोनों सहेलियों ने एक ही पंखे से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर मामला दर्ज किया।

Created On :   7 Feb 2020 8:17 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story