Crime: दिल्ली में एक घर से पांच शव बरामद, मचा हड़कंप

Delhi five people found dead at house in bhajanpura
Crime: दिल्ली में एक घर से पांच शव बरामद, मचा हड़कंप
Crime: दिल्ली में एक घर से पांच शव बरामद, मचा हड़कंप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली से एक बड़ी दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां के भजनपुरा (Bhajanpura) इलाके में आज एक घर से पांच शव बरामद हुए। मृतकों में पति-पत्नी और तीन बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक सभी लाशे करीब एक हफ्ते पुरानी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। 

पुलिस के अनुसार सुबह 11:30 बजे पड़ोसियों ने फोन किया था। उनकी शिकायत थी कि घर से बदबू आ रही है। इसके बाद पुलिस पहुंची तो घर का दरवाजा बाहर से बंद था। पुलिस दरवाजा तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुई तो पांच शव थे। शवों की पहचान शंभूनाथ(पति), सुनीता (पत्नी) और बच्चे शिवम, सचिन व कोमल के रूप में हुई है। मृतक शंभूनाथ ई-रिक्शा चलाता था। घटना स्थल पर कोई सुसाइट नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। 

 

 

Created On :   12 Feb 2020 9:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story