दिव्यांग महिला के साथ 65 वर्षीय व्यक्ति ने किया दुष्कर्म

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
कर्नाटक दिव्यांग महिला के साथ 65 वर्षीय व्यक्ति ने किया दुष्कर्म

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक के दक्षिण कन्नाड जिले के मेंगलुरु शहर के एक 65 वर्षीय व्यक्ति के मंगलवार को एक दिव्यांग महिला के साथ बलात्कार करने की शर्मनाक घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है जो घटना के बाद से ही लापता है। पुलिस ने बताया कि आरोपी राजा भट सुरिंजे का रहने वाला है। इस संबंध में मेंगलुरु के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पीड़िता अपने भाई के परिवार के साथ रहती है। जब उसके भाई और भाभी काम पर गए हुए थे उस समय आरोपी घर में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया।

जब पड़ोसियों को लगा कि कुछ गड़बड़ है तो उन्होंने पीड़िता के परिवार वालों को इसकी सूचना दी। दुष्कर्म की बात पता चलने पर सुरथकल पुलिस थाने में शिकायत की गई। बाद में मामला महिला थाने में स्थानांतरित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी राजा भट किराए के घर में अकेला रहता था। जब उसे पता चला कि दिव्यांग महिला दिन के समय घर में अकेली रहती है तो उसने योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। शिकायत दर्ज कराने के बाद से ही वह लापता है। मामले की जांच जारी है।

सोर्सः आईएएनएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   4 April 2023 7:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story