पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के रिश्तेदार का कातिल दिल्ली में गिरफ्तार

Killing of a relative of former cricketer Virender Sehwag arrested in Delhi
पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के रिश्तेदार का कातिल दिल्ली में गिरफ्तार
पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के रिश्तेदार का कातिल दिल्ली में गिरफ्तार

नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग के रिश्तेदार का कत्ल करने के आरोपी को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच द्वारा बुधवार को दिल्ली के द्वारका स्थित सेक्टर-23 से की गई। पुलिस ने यह जानकारी गुरुवार को दी।

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के डीसीपी ने आईएएनएस को बताया कि गिरफ्तार शूटर का नाम दर्शन डबास है। उसने कबूला है कि दिसंबर, 2018 में नजफगढ़ इलाके में कालू बंजारा नामक शख्स का कत्ल भी उसी ने किया है।

गिरफ्तार हत्यारोपी के पास से पुलिस ने प्वाइंट 32 बोर की पिस्तौल बरामद की है और एक होंडा सिटी कार जब्त की है। कार का मालिक कौन है, यह जानकारी अभी जुटाई जा रही है।

आरोपी दर्शन डबास ने पूछताछ में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को बताया कि साल 2008 में नजफगढ़ इलाके में एक विवाह समारोह में भी उसने एक कत्ल किया था। उस घटना में मशहूर क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के रिश्तेदार की मौत हो गई थी। दिल्ली पुलिस ने इस बात का खुलासा हालांकि अधिकृत बयान में नहीं किया है।

आईएएनएस ने इस सिलसिले में क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग से भी संपर्क की कोशिश की, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

Created On :   7 Nov 2019 4:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story