एनएच-10 पर भूस्खलन, बंगाल-सिक्किम सड़क मार्ग का संपर्क टूटा

Landslide on NH-10, Bengal-Sikkim road connection broken
एनएच-10 पर भूस्खलन, बंगाल-सिक्किम सड़क मार्ग का संपर्क टूटा
एनएच-10 पर भूस्खलन, बंगाल-सिक्किम सड़क मार्ग का संपर्क टूटा
हाईलाइट
  • एनएच-10 पर भूस्खलन
  • बंगाल-सिक्किम सड़क मार्ग का संपर्क टूटा

कोलकाता, 7 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल को हिमालयी राज्य सिक्किम से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर भूस्खलन की घटना सामने आई है, जिसके कारण राजमार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-10) सिक्किम की राजधानी गंगटोक को पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग और सिलीगुड़ी से जोड़ता है। इस सप्ताह के दौरान भारी बारिश के चलते कलिम्पोंग के पास 29-मील के करीब ये भूस्खलन हुआ।

पूर्वी हिमालय की तलहटी में भारी बारिश के कारण यह भूस्खलन हुआ है।

सूत्रों के अनुसार, स्थानीय प्रशासन राजमार्ग पर आवागामन सुचारू करने में व्यस्त है। लेकिन इस पहाड़ी इलाके से मलबा हटाने को लेकर काम धीमी गति से चल रहा है, क्योंकि यहां मानसून के कारण अभी भी भूस्खलन हो रहा है।

इस बीच, मौसम विभाग के अधिकारियों ने 9 जुलाई से 12 जुलाई के बीच पश्चिम बंगाल के तीन जिलों - दार्जिलिंग, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके चलते उत्तर बंगाल के इस इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो सकते हैं।

Created On :   7 July 2020 8:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story