मध्यप्रदेश: भोपाल में हुक्का बार में बर्थडे पार्टी मना रहे 33 युवक-युवतियां पकड़े गए     

Madhya Pradesh: 33 young men and women celebrating birthday party in Hukka bar in Bhopal
मध्यप्रदेश: भोपाल में हुक्का बार में बर्थडे पार्टी मना रहे 33 युवक-युवतियां पकड़े गए     
मध्यप्रदेश: भोपाल में हुक्का बार में बर्थडे पार्टी मना रहे 33 युवक-युवतियां पकड़े गए     

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए एक तरफ एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं तो दूसरी ओर तमाम नियम कायदों को दरकिनार करने वाले भी पीछे नहीं हैं। राजधानी में पुलिस द्वारा दी गई दबिश में एक हुक्का-लांज बार में 33 युवक-युवतियों के अलावा पब के मैनेजर व मालिक को भी पुलिस ने दबोचा है। पुलिस ने पब के मैनेजर और मालिक के खिलाफ शराब और हुक्का पिलाने और युवक-युवतियों के हुक्का व शराब का सेवन करने आरोप में गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस मुख्यालय में पदस्थ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) गोपाल सिंह धाकड़ तक थाना क्राइम ब्रांच होती हुई मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि थाना शाहपुरा क्षेत्र में औरा मॉल के पास ट्रायलोजी पब में कुछ लड़के लड़कियां पब में हुक्का एवं शराब पी रहे हैं। पुलिस के अनुसार इस सूचना के आधार पर थाना क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर जाकर तस्दीक की तो पता चला कि वहां धारा 144 का उल्लंघन करते हुए अवैध तरीके से पब का संचालन हो रहा है और शराब व हुक्का पीते हुए बड़ी संख्या में युवक युवतियां मिले। पुलिस ने मौके से 33 युवक-युवतियों को पकड़ा है।

पुलिस की पकड़ में आए युवक-युवतियों ने जन्मदिन पार्टी के आयोजन की बात कही है। पुलिस द्वारा इस पार्टी में भोपाल के स्टंट राइडर बाबर खान और रेमंड के एक ब्रांड एम्बेसडर नावेद खान के भी शामिल होने की बात कही जा रही है। नावेद खान के पास से एक छुरी बरामद की गई है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं हनी ट्रैप में फंसकर सरकारी गवाह बनी प्रीति सिंह भी पार्टी में शामिल थीं। उनके अलावा फैज़ शरीफ, मोनिस जमील, साक्षी शर्मा, रूपल जैन, फाइज अंसारी, सैम अजीज सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज किया है। 

कई धाराओं में केस दर्ज
वहीं पब मैनेजर रवि राय और मालिक मनोज रामचंदानी के जरिए अवैध रूप से शराब और हुक्का पिलवाना, लड़के लड़कियों के जरिए अवैध रूप से शराब और हुक्का पीने पर धारा 4, 20, 21, सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम 2003, धारा 36ए, 36बी, 34 आबकारी एक्ट 188 भारतीय दंड संहिता के तहत कार्रवाई करते हुए 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया और पब से शराब की बोतलें, हुक्का, तंबाकू फ्लेवर को जब्त किया गया है।

तीन लोगों पर पहले भी केस
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए लड़के-लड़कियों में से तीन पर पहले भी पुलिस केस लग चुके हैं। पकड़े गए लड़के-लड़कियों में से नवेद खान पूर्व में थाना पिपलानी और एमपी नगर के अपराधों में बंद हो चुका है। वहीं बाबर खान नाम का युवक पूर्व में थाना कोहेफिजा के अपराध में बंद हो चुका है। वहीं एक महिला आरोपी साक्षी शर्मा पर पूर्व में थाना क्राइम ब्रांच में अपराध पंजीबद्ध हो चुका है।

 

Created On :   24 July 2020 4:07 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story