निर्भया मामला : लोगों ने पोस्टरों के जरिए तिहाड़ के बाहर न्यायपालिका को दिया धन्यवाद

Nirbhaya case: People thanked the judiciary outside Tihar through posters
निर्भया मामला : लोगों ने पोस्टरों के जरिए तिहाड़ के बाहर न्यायपालिका को दिया धन्यवाद
निर्भया मामला : लोगों ने पोस्टरों के जरिए तिहाड़ के बाहर न्यायपालिका को दिया धन्यवाद
हाईलाइट
  • निर्भया मामला : लोगों ने पोस्टरों के जरिए तिहाड़ के बाहर न्यायपालिका को दिया धन्यवाद

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले के चारों दोषियों की फांसी देने के दौरान तिहाड़ जेल के पास लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ है। लोग अपने हाथों में पोस्टर लिए हुए हैं, जिन पर लिखा है, न्यायपालिका को धन्यवाद और न्याय की सुबह।

इस मामले में शुरुआत से ही से निर्भया के परिजनों के साथ खड़ीं सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना ने कहा, जो लड़ाई हमने सालों पहले शुरू की थी, वह अब खत्म हो रही है। इससे दुनिया को संदेश मिलेगा कि इस तरह के कृत्य को अंजाम नहीं दिया जाना चाहिए।

योगिता अन्य कार्यकर्ताओं के साथ कई पोस्टर लिए भी दिखीं। इन पोस्टरों के माध्यम से लोगों ने निर्भया को श्रद्धांजलि देने की कोशिश की है और साथ ही न्यायपालिका को धन्यवाद भी दिया गया है। एक पोस्टर पर लिखा है, निर्णय दिवस। एक अन्य पोस्टर पर लिखा है, निर्भया को न्याय मिला, अब हर बेटी को मिलना चाहिए।

योगिता ने कहा, यह राष्ट्र के इतिहास में एक बड़ा दिन है।

निर्भया के चारों दोषियों विनय शर्मा, अक्षय ठाकुर, मुकेश सिंह और पवन गुप्ता को शुक्रवार की सुबह 5.30 बजे फांसी पर लटकाया गया।

Created On :   20 March 2020 12:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story