ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या, एक घायल

Village head shot dead, one injured
ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या, एक घायल
उत्तर प्रदेश ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या, एक घायल

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। चुनावी रंजिश को लेकर बदमाशों ने एक ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, उन्हें बचाने आए एक व्यक्ति को भी बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। रूप नगर के ग्राम प्रधान 55 वर्षीय राधेश्याम वर्मा रविवार को अपने खेत से घर लौट रहे थे, तभी महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने उन्हें गोली मार दी।

वर्मा की मदद के लिए दौड़े मनीष वर्मा को भी बदमाशों ने गोली मार दी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राधेश्याम वर्मा को मृत घोषित कर दिया और मनीष वर्मा को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) हेमंत कुटियाल ने कहा कि चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

(आईएएनएस)

Created On :   27 Dec 2021 1:06 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story