शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में महिला की मौत

Woman dies in Harsh firing at wedding ceremony
शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में महिला की मौत
उत्तर प्रदेश शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में महिला की मौत
हाईलाइट
  • मातम में बदली खुशी

डिजिटल डेस्क, बुलंदशहर। एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान सिर में गोली लगने से महिला की मौत हो गई। घटना रविवार देर रात समसपुर गांव में हुई, जब दुल्हन के चचेरे भाई ने देसी पिस्टल से फायरिंग कर दी थी। गोली शादी में शामिल होने आए 48 वर्षीय जावित्री के सिर में लगी।

उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि दुल्हन के चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

(आईएएनएस)

Created On :   1 Feb 2022 5:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story