क्राइम: चाकू लेकर धमका रहा एक गिरफ्तार
By - Anchal Shridhar |3 April 2024 6:47 PM GMT
- धनौरा पुलिस की कार्रवाई
- चाकू लेकर धमकाने वाले युवक को हिरासत में लिया
- उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज किया
डिजिटल डेस्क, सिवनी। धनौरा पुलिस ने चाकू लेकर लोगों को धमका रहे एक आरोपी को पकड़ा है। उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज किया है। एसडीओपी नम्रता सोंधिया ने बताया कि हिंगवानी निवासी अशोक पिता चम्मू रजक(३५) गांव में चाकू लेकर घूम रहा था। वह लोगों को धमका रहा था।
मौके पर धनौरा थाना प्रभारी डीआर शरणागत, एसआई बुद्धन मरावी, एसआई लुपेश राहंगडाले, कमलशंकर तुमराम और अन्य पुलिसकर्मियों ने अशोक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अलग अलग क्षेत्रों में माईनर एक्ट के तहत कार्रवाई भी की गई है।
Created On :   3 April 2024 6:47 PM GMT
Next Story