सहारनपुर: महिला जिला अस्पताल से चोरी नवजात बच्चा सकुशल बरामद

सहारनपुर: महिला जिला अस्पताल से चोरी नवजात बच्चा सकुशल बरामद
  • यूपी के सहारनपुर जिले में चोरी नवजात बच्चा मिला
  • महिला जिला अस्पताल से चोरी हुआ था बच्चा
  • पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद सकुशल ढूंढ निकाला

डिजिटल डेस्क, सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर जिले में महिला जिला अस्पताल से चोरी किये गये नवजात बच्चे को जनकपुरी पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद सकुशल ढूंढ निकाला। पुलिस ने बच्चे को चुराने वाली दो महिलाओं को हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार किया है। महिला ने बताया कि उसकी दो बार शादी होने के बाद भी बच्चा नहीं हुआ। बच्चा न होने के कारण पहले पति ने तलाक दिया और दूसरे पति व ससुराल वालों ने बांझ कहकर घर निकाल दिया। इसी वजह से उसने बच्चे को चुराया था।

मामले के मुताबिक 13 अगस्त को गांव पाजराना के रहने वाले महफूज की पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया था। लेकिन16 अगस्त को सुबह 4 बजे महिला ने बच्चे को चुरा लिया। सहारनपुर के शहर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक बताते हैं कि 300 सीसीटीवी कैमरा की जांच के बाद सहारनपुर रेलवे स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरे में बच्चे के साथ जाती हुई महिला दिखाई दी। पुलिस ने अथक प्रयास के बाद महिला को ढूंढ निकाला और उसके घर से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक मांगलिक ने बताया कि महिलाओं की पहचान हरियाणा के अंबाला की आशा और सुषमा के रूप में हुई है।

पूछ्ताछ में आशा ने बताया कि वह चार बहने हैं। चारों बहनों के कोई संतान नहीं है। संतान न होने के कारण लोग और ससुराल के लोग ताने मारते थे। दोनों बहनों की दो-दो शादियां हुई। पहले पति से संतान की वजह से तलाक हो गया। दूसरी शादी की, तो भी बच्चा नहीं हुआ। बच्चा न होने के कारण दूसरे पति और उसके परिजनों ने दोनों बहनों को घर से निकाल दिया। बच्चा न होनेे के कारण समाज में बहुत शर्मिंदा किया गया। इसके कारण बच्चा चोरी का प्लान बनाया। बीमार होने पर सहारनपुर के जिला अस्पताल में इलाज कराने के बहाने आई। हाथ में सिरिंज भी लगवाई। सभी वार्डों में गर्भवती महिलाओं से दोस्ती बढ़ाई। उनके बच्चों को खाने-पीने का सामान भी दिलाती थी। इससे लोगों को मेरे पर भरोसा हो गया।लालच के कारण बच्चा चोरी कर लिया। मेरी बहन ने बच्चे को छिपाने में मेरी मदद की है। एएसपी ने कहा कि बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

आईएएनएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Aug 2023 4:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story