जादुई ध्वनि है 'आरा कारा'

जादुई ध्वनि है 'आरा कारा'

डिजिटल डेस्क,भोपाल। पिछले एपिसोड में हमने बात की थी ओम की ध्वनि के बारे में, ओम की ध्वनि क्या है, उसका क्या महत्व है, इस ध्वनि का सही उच्चारण क्या है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज हम बात करेंगे एक और ध्वनि की जो आपकी चेतना के परमाणुओं को व्यवस्थित करती है। हम जब भी इस ध्वनि को सुनते हैं या इसका उच्चारण करते हैं, तो इससे हमारे दिमाग के विचारों को नई गति और नया जोश मिलता है। इस ध्वनि से आपके जीवन का हर पल नया हो जाता है। ऐसी ही ध्वनि है "आरा कारा"। जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

"आरा कारा" ये एक ऐसी ध्वनि है जो आपकी चेतना के परमाणुओं को पुनः व्यवस्थित करती है। जब हम इस आवाज को सुनते हैं या इसका उच्चारण करते हैं तो ये आवाज हमारी मनोवैज्ञानिकता को प्रभावित करना शुरू कर देती है। और जो हमारा पुराना दिमाग, पुरानी तरह से सोच रहा होता है उसको बंद कर देती है, और एक नया दिमाग बन जाता है। हमारी सोच पर इस ध्वनि का गहरा असर होने लगता है।

हमारा दिमाग जो पुराने तरीके से सोच रहा होता है या उसमें जो भी कुछ पुराना चल रहा होता है "आरा कारा" की ध्वनि से वो सोच हमसे अलग होने लगती है। ऐसा होने से हमारे दिमाग को नई गति और नया जोश मिलता है। हम हर बार जब भी ये ध्वनि सुनते हैं तो ये ध्वनि हमारे दिमाग के एटम्स को रीअरेंज कर देती है। 

"आरा कारा" की ध्वनि इतनी प्रभावशाली होती है कि इसे सुनने या इसके उच्चारण मात्र से ही हमारे दिमाग में प्रत्यारोपित होकर हमारे जीवन के हर पल को नया कर देती है। नई जगह और नया स्पेस नए दिमाग को जगह देता है। इसलिए कहते हैं कि इस ध्वनि को अपनी चेतना का हिस्सा बना लें।

"आरा कारा" ध्वनि का उच्चारण कभी भी किया जा सकता है, इसे कभी भी सुन भी सकते हैं। इस ध्वनि का उच्चारण 108 बार करने से हमें जीवन में नई गति और नया जोश प्राप्त होता है। इस ध्वनि की पॉजिटिविटी से हमारा जीवन गतिशील हो जाता है।

Created On :   11 April 2018 3:50 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story