ग्रहण के बाद 108 दिन तक करें ये काम, दूर होगा बुरा प्रभाव

डिजिटल डेस्क, भोपाल। चंद्र ग्रहण के समय तो कई काम करने की मनाही होती ही है किन्तु ग्रहण के बाद अपनी दिनचर्या आरंभ करने से पहले भी कुछ नियम पूरे करने होते हैं। चंद्र ग्रहण का प्रभाव 108 दिन तक रहता है। ग्रहण के बाद घर की अच्छी तरह सफाई भी आवश्यक बताई गई है।
चंद्र ग्रहण के 108 दिन तक नकारात्मक प्रभाव आप पर न पड़े, इसके लिए आवश्यक है कि ग्रहण के बाद कुछ बातों का पालन किया जाए।
- ग्रहण के समय पहने गए वस्त्रों को पुन: ना धारण करें। अच्छा होगा कि आप स्नान के बाद इन वस्त्रों का दान कर दें।
- स्नान के बाद घर का पूजा घर भी शुद्ध करें। इसके लिए देवी-देवताओं व भगवान की सभी प्रतिमाओं और चित्रों पर गंगाजल अवश्य छिडकें।
- चंद्र ग्रहण के बाद पितरों को याद करें व उनके नाम पर दान दें। ऐसा करने से ग्रहण का बुरा प्रभाव उतर जाएगा।
- ग्रहण के बाद 108 दिन तक शिव पूजा लाभ दायक होती है। और आप ये पूजा किसी मंदिर में जाकर करें तो अधिक शुभकारी होगा।
- घर में तुलसी का पौधा भी चंद्र ग्रहण से प्रभावित होगा। इसकी पूजा करने से पहले इस पर गंगा जल छिडकें।
- ग्रहण के बाद घर की अच्छी तरह सफाई करें और पूरे घर में एक माह तक धूप, दीप, गुग्गल, लोभान या अगरबत्ती का धुआं दिखाएं।
- सात शनिवार तीन सूखे नारियल और सवा किलो सतनाजा (7 प्रकार के अनाज) दरिद्र को दान में दें या जल प्रवाह करने से भी ग्रहण का प्रभाव हटता है।
- इसके अलावा ग्रहण के बाद पुराने वस्त्र, भोजन सामग्री का दान अवश्य करें।
ये चंद्र ग्रहण मकर राशि में था जिसके स्वामी शनि देव हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को तिल और तेल का दान करना शुभ रहेगा और श्री हनुमान जी के मंदिर में 16 शनिवार को सिंदूर का चोला चढ़ाएं और गरीबों को भोजन कराएं।
अपने पितरों को याद कर उनके नाम से दरिद्रों को यथा योग्य वस्तु दान दें। इसी प्रकार किसी नदी, तालाब के तट या जिस भी शिव मंदिर में पीपल का वृक्ष हो वहां पर जाकर शिव जी की पूजा करने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव नष्ट हो जाता है।
ग्रहण के बाद सोने, चांदी या तांबे के नाग का, काले तांबे की प्लेट में रखकर दान करना शुभ माना जाता है।
Created On :   29 July 2018 11:34 AM IST