घर के मुख्य द्वार पर लगाएं ये चिंह, शुभता और धन का होगा प्रवेश

Ancient Hindu Symbols to remove Vastu dosh according to the puran
घर के मुख्य द्वार पर लगाएं ये चिंह, शुभता और धन का होगा प्रवेश
घर के मुख्य द्वार पर लगाएं ये चिंह, शुभता और धन का होगा प्रवेश

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कई बार जाने अनजाने में हम ऐसी गलतियां कर लेते हैं, जिनके बारे में हमें पता नही होता। ये गलतियां आमतौर पर वास्तु दोष कहीं जाती हैं। वास्तुदेव हर वक्त तथास्तु कहते रहते हैं अतः ये देाष आपके लिए मुसीबतें हर दिन खड़ी करते हैं। इनका निवारण करना अति आवश्यक होता है। 


यदि आपके लिए ये जानना संभव नही कि वास्तु दोष कहां और कौन सा है तो आप किसी विशेषज्ञ की मदद ले सकते हैं। यदि यह भी संभव नही होता तो बहुत ही आसान उपाय है जिन्हें हम यहां आपको बताने जा रहे हैं इन्हें करने से आप आसानी से सकारात्मक ऊर्जा अपने घर में ला सकते हैं। यह जीवन की कठिन परिस्थितियों को मिटाने में भी मदद करते हैं। इन्हें करना भी आपके लिए बहुत ही आसान होगा। 


-कोई भी शुभ कार्य हो आमतौर पर गणपति का नाम लेेकर ही किया जाता है। इसके साथ ही स्वास्तिक का चिंह भी ऐसा चिंह है जिसे बनाना फलदायी बताया गया है। कहा जाता है कि स्वास्तिक में शुभता का वास है। अतः आप इसे किसी भी स्थान पर बना सकते हैं जहां गंदगी ना हो। यह सकारात्मक ऊर्जा को घर में लेकर आता है।

 

-स्वास्तिक के साथ ही शुभ-लाभ लिखना अर्थात माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना। ऐसा करने पर वास्तु से संबंधित समस्या नही होती और धन का आगमन होता है। इसे मुख्य द्वार पर ही लिखना चाहिए।

 

-शुभ-लाभ गणपति के पुत्र माने गए हैं। शुभ से शुभता आती आती है एवं लाभ अर्थात क्षेम से दोषों का अंत होता है। इसका उल्लेख शास्त्रों में भी मिलता है।


-आप मुख्य द्वार पर गणपति का चित्र भी लगा सकते हैं, किंतु स्मरण रहे कि ऐसे स्थानों पर कभी भी गंदगी ना हो। अन्यथा आपको विपरीत परिणाम देखने मिल सकते हैं।

 

-इसके अतिरिक्त आप किसी भी तरह का शुभ चिंह जैसे कलश, आम के पत्ते, लक्ष्मी पद आदि भी लगा सकते हैं।

Created On :   3 Jan 2018 9:34 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story