ऐसे जानें कहीं आप भी तो नहीं मांगलिक, पढ़ें निवारण के 6 उपाय...

Are You Manglik, Read the Mangal Dosha Nivaran vidhi and Upay
ऐसे जानें कहीं आप भी तो नहीं मांगलिक, पढ़ें निवारण के 6 उपाय...
ऐसे जानें कहीं आप भी तो नहीं मांगलिक, पढ़ें निवारण के 6 उपाय...

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भूमिपुत्र होने की वजह से मंगल को कृषि से संबंधित व इससे जुड़ी वस्तुओं का कारक भी माना जाता है। इसी प्रकार शरीर में रक्त का कारक मंगल ही माना गया है। मंगल दोष को शांत करने के लिए मंगलदेव को प्रसन्न करना आवश्यक है जो कि इतना आसान भी नही। ग्रह की अच्छी दशा आपके जीवन में खुशियां और उन्नति लेकर आती है, जबकि बुरी स्थिति में आप भी जीवन के चक्र में बुरी तरह ही फंसते हैं। अनेक परेशानियां आपको घेरे रहती हैं। मंगल को ग्रह को क्रूर ग्रह माना गया है, जिसकी वजह से व्यक्ति को अनेक कष्ट उठाने पड़ते हैं। मंगल दोष शांत करने के लिए तरह-तरह के उपाय किए जाते हैं, लेकिन यहां हम आपको बहुत ही आसान उपयों के बारे में बताने जा रहे हैं... 


ऐसे होता है कष्ट 
-अगर  कुंडली में मंगल भारी है तो  विवाह संबंधी कार्यों में ढेरों परेशानियां आती हैं। योग्य वर व वधु मिलना मुश्किल 

-होता है। यदि विवाह हो जाए तो इसे कष्ट, दुर्घटनाएं, विक्षोह एवं मृत्यु का भी कारक माना जाता है।  
-ऐसे लोगों को रक्त संबंधी बीमारियां घेरे रहती हैं। 
-भूमि भवन के सुख से संबंधित समस्याएं भी मनुष्य के साथ लगी रहती है।

 

निवारण के 6 सरल उपाय

1. मंगलनाथ को प्रसन्न करने के लिए लाल मसूर की दाल और लाल कपड़े को का दान करें। 

2. मंगलदोष पूजन के स्थान पर जाकर मंगलनाथ की पूजा करें। इसके लिए विशेषज्ञ का मार्गदर्शन लेना आवश्यक है। 

3. ॐ भौम भौमाय नमः मंत्र जाप के साथ मंगलवार का व्रत भी रखा जा सकता है। इसके अतिरिक्त व्रती को लाल वस्तुओं का मंगलवार को ही दान करना उर्पयुक्त बताया गया है।  

4. मंगल दोष भी कुंडली में अलग-अलग तरह का होता है। ये जिस हिसाब का हो उसी तरह से उसका समाधान करें। कुंडली में इसके स्थान के अनुसार ही इसका प्रभाव भी होता है। इसके लिए विशेषज्ञ का मार्गदर्शन अवश्य लें।

5. हनुमानजी की नियमित पूजा एवं उपासना आपको राहत पहुंचाएगी। मंगलवार के दिन बजरंगबली से इसके निवारण के लिए प्रार्थना भी कर सकते हैं। 

6. मंगल की दशा के अनुसार ही आप रत्ना भी धारण कर सकते हैं। इसके लिए मूंगा पहनने की सलाह दी जाती है, किंतु इसका वजन और आकार विशेषज्ञ के बताए अनुसार ही पहने।

Created On :   27 Dec 2017 8:25 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story