पति-पत्नी के लिए शुभ,आज किया ये व्रत तो आपके घर बरसेगी 'लक्ष्मी'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शास्त्रों के अनुसार हिंदू धर्म में वरलक्ष्मी व्रत को बहुत ही पवित्र व्रत माना जाता है। इस साल यह व्रत शुक्रवार द्वादशी तिथि, शुक्ल पक्ष 4 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति व परिवार की खुशहाली के लिए यह व्रत रखती हैं।
शास्त्रों के अनुसार ये व्रत धनए वैभवए सुख-संपत्ति और लक्ष्मी की प्राप्ती के लिए रखा जाता है। वरलक्ष्मी व्रत रक्षाबंधन के ठीक पहले किया जाता है। अगर माताा लक्ष्मी को प्रसन्न करना है तो श्रावण मास का ये व्रत अवश्य करना चाहिए।
अपनाएं ये पूजन विधि
1. ऐसा माना जाता है कि यह व्रत अगर पति-पत्नी दोनों साथ में रखते हैं तो इसका लाभ कई गुना बढ़ जाता है।
2. इस व्रत को रखने से आर्थिक संकट दूर होते हैं और जीवन में धन का आगमन होता रहता है।
3. इससे व्यक्ति के जीवन में धनए संपत्तिए ज्ञानए प्रेम आदि बना रहता है।
4. ऐसी मान्यता है कि विधि-विधान से किया गया पूजन लक्ष्मी को सदैव के लिए आपके घर आमंत्रित कर देता है।
5. लक्ष्मी पूजन में कमल का उपयोग अवश्य करना चाहिए। माता को ये पुष्प अतिप्रिय है।



Created On :   4 Aug 2017 12:46 PM IST